आंखों को इन 5 तरीकों से नुकसान पहुंचाती है सिगरेट और शराब, ये आदतें छीन सकती हैं आंखों रोशनी भी

डॉक्टर से जानें किस तरह धूम्रपान या स्मोकिंग की आदत और शराब पीने की लत आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाती है और साथ ही साथ आपकी पूरी हेल्थ को बिगाड़ सकती है।

आंखों को इन 5 तरीकों से नुकसान पहुंचाती है सिगरेट और शराब, ये आदतें छीन सकती हैं आंखों रोशनी भी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 5, 2024 2:05 AM IST

Smoking and Alcohol consumption effects on eyes: सिगरेट और शराब पीने की आदतों को कई तरह की बीमारियों के साथ जोड़कर देखा जाता है। लेकिन बहुत से लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि स्मोकिंग और अल्कोहल से उनकी आंखों को किस तरह के नुकसान हो सकता है। शंकरा आई सेंटर के डॉ. अंकित देवकर (Dr Ankit Deokar, Consultant, Cornea, Sankara Eye Centre) ने बताया कि किस तरह धूम्रपान या स्मोकिंग की आदत और शराब पीने की लत आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाती है और साथ ही साथ आपकी पूरी हेल्थ को बिगाड़ सकती है।

स्मोकिंग से आंखों को होनेवाले नुकसान  (Smoking and its effect on Vision)

डॉ. देवकर के अनुसार,अल्कोहल और सिगरेट की आदत से आंखों में इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं:

मोतियाबिंद का रिस्क बढ़ सकता है

स्मोकिंग से मोतियाबिंद का खतरा (risk of developing cataract)  बढ़ सकता है। सिगरेट में मौजूद तम्बाकू (tobacco) और केमिकल्स आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं और आंखों के नेचुरल लेंस के आसपास क्लाउडिंग बनाने का काम करते हैं।

Also Read

More News

मैक्यूलर डिजनरेशन (Macular Degeneration)

उम्र के साथ होने वाली मैक्यूल डिजनरेशन की समस्या स्मोकिंग की वजह से बढ़ सकती है। बता दें कि इस स्थिति में कई बुजुर्गों की आंखों की रोशनी पूरी तरह से चली जाती है। मैक्यूलर डिजनरेशन में रेटिना के मध्यभाग को नुकसान पहुंचता है जिससे नजर कमजोर होने लगती है।

डायबिटीक रेटिनोपैथी (Smoking and Diabetic Retinopathy)

धूम्रपान करने वालों डायबिटीज मरीजों में उनकी बीमारी से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे डायबिटीक रेटिनोपैथी का रिस्क (risk of diabetic ratinopathy due to smoking) भी बढ़ सकता है। वहीं, नजर कमजोर होने और ठीक से दिखायी ना देने जैसी स्थितियां भी स्मोकिंग की वजह से बढ़ सकती हैं।

शराब पीने से आंखों और हेल्थ को होते हैं ये नुकसान (Side effects of Alcohol on eyes)

हो सकता है ग्लूकोमा

अल्कोहल पीने से आपकी आंखों में इंट्राऑक्यूलर प्रेशर (ntraocular Pressure) बढ़ सकता है। इसकी वजह से ग्लूकोमा (Glaucoma)  का खतरा भी बढ़ जाता है। इसीलिए ग्लूकोमा के मरीजों को अपनी स्थिति को गम्भीर होने से बचाने के लिहाज से शराब पीने से मना किया जाता है।

TRENDING NOW

आंखों की नसें हो सकती हैं डैमेज

अल्कोहल पीने और धूम्रपान करने, दोनों ही आदतों के चलते आंखों की नसों को नुकसानहो सकता है। इससे आंखों में रक्त का संचार करने वाली ब्लड वेसल्स (blood vessels) को नुकसान हो सकता है जिससे नजर पर असर पड़ सकता है और आंखों को नुकसान भी हो सकता है।