क्या डाउन सिंड्रोम के मरीज जी सकते है नॉर्मल लाइफ, एक्सपर्ट से जानिए Down Syndrome में पढ़ने और करियर बनाने की संभावना

इस आर्टिकल में हमारी एक्सपर्ट बता रही हैं हैं कि किस तरह डाउन सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को पढ़ने-लिखने, कुछ सीखने और करियर बनाने में मदद की जा सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 21, 2025 8:46 PM IST

डाउन सिंड्रोम के बारे में लोग ठीक तरह से समझ नहीं पाते और इसीलिए, लोगों में डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome) की बीमारी और इसके मरीजों को लेकर कई तरह की गलतफहमियां (Myths about people with down syndrome) होती हैं। लोगों को लगता है कि डाउन सिंड्रोम वाले लोग जीवन में आत्मनिर्भर नहीं हो सकते या अन्य लोगों की तरह पढ़ना-लिखना या किसी तरह का काम कर पाना इन लोगों के लिए मुश्किल होता है। लेकिन, सही समय पर बीमारी की पहचान, डॉक्टर की मदद और सही तरह के करियर गाइडेंस (Career guidance in down syndrome) की मदद से डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बहुत से लोगों ने इन मिथकों (Myths related to Down Syndrome) को ना केवल तोड़ा है बल्कि अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में भी बहुत बेहतर साबित हुए हैं।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ( National Institute of Health -NIH) की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार, हर साल भारत में ऐसे 30 हजार नये बच्चों का जन्म होता है जिन्हें डाउन सिंड्रोम (children born with Down Syndrome in India) होता है। हालांकि, अब समाज में आ रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए इन बच्चों को सीखने और समाज में तालमेल बिठा पाने के लिए तैयार करने की कोशिशें करनी चाहिए।

डॉ. गौरी रवि चिंतापल्ली (Dr. Gowri Ravi Chinthalapalli, Consultant - Child Development, Aster CMI Hospital, Bangalore) कहती हैं कि, " डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों को सही तरह के सपोर्ट की जरूरत होती है जिसकी मदद से बच्चे नयी स्किल्स सीख सकते हैं, अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं और करियर में सफल हो सकते हैं। इन बच्चों की मदद के लिए पेरेंट्स के साथ-साथ परिवार और आसपास के लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है।"

डाउन सिंड्रोम में बच्चों को पढ़ने-लिखने और करियर बनाने में मदद कैसे की जा सकती है? (Academics and career-building)

  • डाउन सिंड्रोम में बच्चों के लिए स्पेशल एजुकेशन प्रोग्राम का इंतजाम करें।
  • बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग (Vocational training) दें और उनकी स्किल्स को डेवलप करने में मदद करें
  • स्कूलों में स्पेशल एजुकेशन प्रोग्राम (Special education program for kids with Down Syndrome) चलाए जाएं।
  • काम की जगहों पर भी लोगों को डाउन सिंड्रोम वाले लोगों की मदद के लिए सही एटिट्यूड और सपोर्ट सिस्टम तैयार किया जाए। ताकि वे अपना पोटेंशियल और टैलेंट दिखा सके।

डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों के पेरेंट्स के लिए टिप्स (Parenting Tips: Supporting a Child with Down Syndrome)

  • डॉक्टर की मदद से बच्चों के लिए सही तरह की थेरेपीज चुनें।
  • बच्चों की मोटर स्किल्स, सोशल स्किल्स और कम्युनिकेशन की स्किल्स को सुधारने में मदद करें।
  • बच्चों के साथ ग्रुप एक्टिविटीज, स्पोर्ट और कम्यूनिटी प्रोग्राम्स में हिस्सा लें।
  • अपने बच्चे के लिए एक ऐसे स्कूल का चयन करें जो स्पेशल बच्चों की देखभाल और उन्हें पढ़ने-लिखने में मदद करने के लिए सभी तरह की सुविधाओं और ट्रेनिंग प्राप्त स्टाफ उपलब्ध करा सके।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।