Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World TB day 2025: टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) एक खतरनाक संक्रामक बीमारी है, जिसका सही समय पर निदान न होना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसमें समय पर इलाज न मिलने पर बीमारी का फैलाव, फेफड़ों का स्थायी नुकसान और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, टीबी के संक्रमित होने के बाद यह दूसरों तक भी फैल सकता है। इस समस्या को देखते हुए, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक जैसी नई तकनीक के डायग्नोस्टिक तरीकों इस्तेमाल में लाना जरूरी है, ताकि जल्द से जल्द स्थिति का निदान किया जा सके। विश्व क्षयरोग दिवस 2025 के मौके पर हेल्थ एक्स डॉ. अरूप हल्दर, कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट, सीएमआरआई अस्पताल, इस बीमारी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में भी बताने वाले हैं।
मॉलिक्युलर डायग्नोस्टिक्स में एडवांस तकनीकों का उपयोग किया जाता है, जैसे पीसीआर (पॉलीमरेज चेन रिएक्शन), जीन एक्सपर्ट और न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (NAAT)। ये तकनीक टीबी के कारण बनने वाले माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस के डीएनए या आरएनए का सटीक पता लगाने में सक्षम होती हैं। पारंपरिक कल्चर टेस्ट के मुकाबले, जो सप्ताहों तक परिणाम देने में समय लेते हैं, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक मिनटों से लेकर कुछ घंटों में परिणाम प्रदान करते हैं। इससे न केवल जल्दी निदान संभव होता है, बल्कि यह ट्रीटमेंट को भी जल्दी शुरू करने में मदद करता है, जिससे टीबी के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है और अन्य लोगों तक फैलने से बचाया जा सकता है।
मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह दवाइयों के प्रति प्रतिरोधी स्ट्रेनों का भी पता लगा सकती है। ऐसे मामलों में, डॉक्टर मरीज के लिए एक विशेष उपचार योजना तैयार कर सकते हैं, जो प्रतिरोधी स्ट्रेनों को प्रभावी ढंग से नष्ट कर सके। इससे मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार होता है और उसे समय से राहत मिलती है।
हालांकि, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक बहुत प्रभावी और तेज हैं, लेकिन इन तकनीकों का व्यापक स्तर पर उपयोग कुछ चुनौतियों का सामना कर रहा है, जैसे उच्च लागत और संसाधनों की कमी, खासकर विकासशील देशों में। इसलिए, इन तकनीकों का अधिक व्यापक रूप से क्रियान्वयन किया जाना चाहिए, ताकि टीबी का जल्दी निदान और प्रभावी उपचार सभी के लिए सुलभ हो सके। आजकल टीबी की रोकथाम और उपचार में मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है और यह समय की मांग है कि इसे और अधिक स्थानों पर लागू किया जाए, ताकि हम इस घातक बीमारी के प्रसार को रोक सकें और लोगों की जान बचा सकें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।