
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 30, 2026 6:22 PM IST
Medically Verified By: Dr. Manvi Srivastava
recurrence of mouth ulcers (this image was generated by chatgpt)
मुंह में छाले यानी माउथ अल्सर (Mouth Ulcers) एक आम समस्या होती है, जो आमतौर पर 5 से 10 दिनों में अपने आप ही ठीक हो जाती हैं। इनसे कोई गंभीर नुकसान नहीं होता और इसलिए चिंता की कोई बात नहीं होती है। हालांकि, वह बात अलग है कि इनके कारण कई बार बहुत गंभीर दर्द व जलन होती है और व्यक्ति कई बार बहुत परेशान हो जाता है। क्योंकि मुंह में छाले जो आमतौर मुंह के अंदर कहीं भी विकसित हो सकते हैं, इनके कारण तीव्र दर्द व जलन होती है और जब हम कुछ खाते या पीते हैं, तो दर्द व जलन और ज्यादा बढ़ जाता है। इस लेख में हम एक्सपर्ट जानेंगे कि बार-बार छाले क्यों होते हैं और साथ ही में इनसे बचाव के कुछ तरीके भी जानेंगे।
मुंह में छाले होना चिंता की बात तब हो सकती है, जब ये बार-बार हो रहे होते हैं। ग्रेटर नोएडा के NIIMS College & Hospital डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट की हेड और प्रोफेसर डॉ. मानवी श्रीवास्तव ने इस बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया मुंह के छालों को तब गंभीरता से लेना बहुत जरूरी है, जब वे बार-बार हो रहे हों, लंबे समय तक रहते हों या फिर दर्द के साथ-साथ अन्य भी कोई लक्षण दिख रहा हो।
आगे डॉ. मानवी ने यह भी बताया कि मुंह में बार-बार अल्सर होने के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिसमें प्रमुख रूप से तो तनाव, गलत खानपान या विटामिन की कमी होना आदि शामिल है। इसके अलावा, मुंह में चोट लगना, दांत लगना, गलत तरीके से ब्रश करना या मुंह में फंगल इंफेक्शन भी मुंह के छाले का कारण भी अल्सर बन सकते हैं। कुछ मामलों में हर्पीज सिंपलेक्स वायरस (HSV) से होने वाले इन्फेक्शन के कारण भी मुंह के अंदर छाले देखे जा सकते हैं।
मुंह में होने वाले छाले वैसे तो गंभीर नहीं होते हैं, लेकिन ये कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं जिनमें ओरल कैंसर भी एक है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगर आपको छाले हो गए हैं, तो यह ओरल कैंसर का ही संकेत है। कुछ लक्षण हैं, जो बताते हैं कि मुंह के छाले ओरल कैंसर का संकेत हो सकते हैं -
हालांकि, इसके अलावा भी कुछ लक्षण हो सकते हैं और इसलिए अगर आपको 1 हफ्ते से ज्यादा समय तक मुंह में कोई छाला बना रहता है तो आपको उसके बाद डॉक्टर को दिखाने में समय नहीं लगाना चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर या डेंटिस्ट को एक बार जरूर दिखा लेना चाहिए से इसकी जांच करानी चाहिए।
अगर आपको बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं, तो इनसे बचाव करने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं जैसे -
इसके अलावा अगर आपको छाले हो गए हैं, तो उनसे जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली ओवर द काउंटर जेल व दवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही पर्याप्त पानी पीते रहें और मसालेदार चीजें खाने से बचें। अगर छाले बार-बार हो रहे हैं, ठीक नहीं हो रहे या बढ़ते जा रहे हैं, तो खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। हर बार मुंह के छाले कैंसर का संकेत नहीं होते, लेकिन बार-बार और लंबे समय तक रहने वाले छालों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सही समय पर जांच और इलाज से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ सिर्फ मुंह में बार-बार छाले होने की समस्या से जुड़ी जानकारी देना है, लेकिन इसमें बताई गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
कई अलग-अलग कारणों से मुंह में छाले हो सकते हैं जैसे शरीर में पानी की कमी, विटामिनों की कमी, मुंह में फंगल इन्फेक्शन, हार्मोन में बदला और चोट लगना आदि।
अल्सर त्वचा की सतह पर होने वाला एक घाव होता है, जो दवाओं की मदद से अपने आप ठीक हो जाता है। जबकि कैंसर कोशिकाओं की असमान्य वृद्धि है, जिससे बनने वाला घाव अपने आप ठीक नहीं होता है।
पर्याप्त पानी पीने, तीखा व मसालेदार खाने से परहेज करने और नमक पानी से कुल्ला करने से कुछ समय बाद मुंह के छाले अपने आप ठीक हो सकते हैं। हालांकि, दर्द ज्यादा है तो डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।