Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Reasons of Hair fall in winter: सर्दियों में हेयर फॉल एक सामान्य समस्या बन जाती है और इसका मुख्य कारण मौसम की बदलती परिस्थितियां हैं। यथार्थ हॉस्पिटल की कंसल्टेंट-डर्मेटोलॉजी डॉ. शिखा खरे के अनुसार, ठंडी और सूखी हवा के कारण बालों और स्कैल्प से नमी बाहर निकल जाती है, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इसके अलावा, घर के अंदर हीटर से निकलने वाली गर्म हवा भी स्कैल्प को सूखा कर देती है, जिससे डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो बालों के जड़ों को कमजोर बनाकर हेयरफॉल बढ़ाती हैं।
डॉ. शिखा खरे आगे बताती हैं कि सर्दी में शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए खून का प्रवाह सिर की ओर कम हो जाता है, जिससे बालों की जड़ों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। परिणामस्वरूप, बालों का गिरना बढ़ जाता है। इसके अलावा, सर्दियों में सूरज की रोशनी कम मिलने के कारण विटामिन डी की कमी हो जाती है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी बालों की वृद्धि को प्रभावित कर सकती है।
सर्दियों में बदलते आहार और बढ़ते तनाव भी बालों के गिरने का कारण बन सकते हैं। खासतौर पर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान तनाव बढ़ जाता है, जो हेयर फॉल को और बढ़ाता है। डॉक्टर शिखा इसके बारे में जरूरी जानकारी दे रही हैं।
1. स्कैल्प को हाइड्रेट करना: नियमित रूप से स्कैल्प को ऑलिव, अरगन या नारियल के तेल से मसाज करें ताकि बालों और स्कैल्प को नमी मिल सके।
2. हाइड्रेटिंग शैंपू का उपयोग: बालों को रूखा और बेजान होने से बचाने के लिए हाइड्रेटिंग शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
3. संतुलित आहार: विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और बायोटिन से भरपूर आहार लें। हरी सब्जियां, फल, मछली और नट्स में ये पोषक तत्व होते हैं।
4. तनाव को कम करना: तनाव को कम करने के लिए योग, ध्यान या अन्य आरामदायक उपायों का सहारा लें।
5. बालों की सुरक्षा: सर्दी में सिर को ढकने के लिए स्कार्फ या टोपी पहनें, ताकि बालों और स्कैल्प को ठंडी हवा से बचाया जा सके।
डॉ. शिखा कहती हैं कि सर्दियों में बालों का झड़ना एक सामान्य प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन सही देखभाल और उपायों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है, ताकि पूरे साल स्वस्थ और मजबूत बाल पाए जा सकें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।