hamburger icon
A
Read in English

सिर्फ एक किडनी पर जीने से जुड़ी ऐसी 3 गलतफहमियां, जिन्हें जानकर लोग अक्सर डर जाते हैं

क्या कोई व्यक्ति एक किडनी के साथ भी जी सकता है और उसे क्या-क्या सावधानियां बरतनी होंगी आदि के बारे में हम इस लेख में आपको कुछ खास जानकारी देने वाले हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 2, 2026 8:13 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Varun Mittal

हमारे शरीर में दो किडनियां होती है क्योंकि हमारा शरीर आमतौर पर दो किडनियों पर चलने के लिए डिजाइन किया गया होता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की एक किडनी खराब भी हो जाती है तो जिंदगी मुमकिन रहती है लेकिन ऐसे में उसे पहले की बजाय थोड़ा ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि 1 किडनी पर जीवन चल सकता है, लेकिन अब शरीर का सारा लोड सिर्फ एक किडनी पर होता है। डॉ. वरुण मित्तल, हेड - किडनी ट्रांसप्लांट और एसोसिएट चीफ - यूरो-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी (यूनिट I), आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के अनुसार अगर व्यक्ति को किसी कारण से एक किडनी पर अपना जीवन बिताना है तो उसका खानपान और लाइफस्टाइल सही होना बहुत जरूरी है। लेकिन अक्सर जब किसी व्यक्ति को पता चलता है कि उसके पास सिर्फ एक ही किडनी है तो उसे सबसे पहले यही डर सताता है कि क्या वह अब सामान्य जिंदगी जी पाएगा? उसे हमेशा दवाइयां लेनी पड़ेगी? क्या डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है?

1. अगर एक किडनी है तो जिंदगी भर बीमार?

एक हेल्दी किडनी शरीर की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त हो सकती है और ऐसा जरूरी नहीं है कि अगर एक ही किडनी है तो बीमार ही रहेंगे। हमारे शरीर की एक किडनी को सामान्य जीवन का सारा लोड अकेले संभालने की क्षमता होती है और इसलिए जरूरी नहीं है कि एक किडनी के साथ व्यक्ति सिर्फ बीमार ही रहे। किसी व्यक्ति को एक किडनी पर जीने की जरूरत आमतौर पर निम्न स्थितियों में पड़ती है -

  • जेनेटिक कंडीशन - कई बार किसी आनुवंशिक विकृति के कारण कुछ बच्चे एक किडनी के साथ पैदा हो जाते हैं जिसके कारण उन्हें जीवनभर एक ही किडनी के साथ जीवन व्यतीत करना पड़ता है।
  • मेडिकल कंडीशन - कुछ मेडिकल कंडीशन भी हो सकती हैं जिनके कारण किडनी खराब हो जाए तो खराब हुई किडनी को निकालना पड़ता है। ऐसा आमतौर पर किडनी इन्फेक्शन या किडनी फेलियर के मामलों में देखा जाता है।
  • किडनी डोनेट करना - अगर किसी व्यक्ति की दोनों किडनी खराब हो जाएं तो ऐसे में एक स्वस्थ व्यक्ति उसे अपनी एक किडनी दान कर सकता है। ऐसे मामले में दोनों को एक-एक किडनी पर जीवित रहना पड़ता है।

2. एक किडनी है तो डायलिसिस की जरूरत पड़ेगी

अक्सर कुछ लोगों को यह डर भी रहता है, कि अगर उनके पास सिर्फ एक ही किडनी है तो उन्हें आने वाले समय में उन्हें किडनी डायलिसिस की जरूरत जरूरत पड़ेगी। जबकि ऐसा होना जरूरी नहीं होता, क्योंकि डायलिसिस की जरूरत तब होती है जब किडनी फेलियर होता है। जबकि एक किडनी का मतलब किडनी फेलियर नहीं है, क्योंकि एक किडनी स्वस्थ तरीके से काम कर रही होती है जो शरी के लोड को संभाल लेती है। अगर जीवनभर बची हुई स्वस्थ किडनी सामान्य रूप से काम करती रहे तो कभी भी डायलिसिस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

3. एक किडनी के साथ सामान्य जीवन जीना संभव नहीं है

यह भी ज्यादातर लोगों के मन में भ्रम रहता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि शायद एक किडनी से पूरा काम नहीं चल पाएगा लेकिन सच्चाई यह है कि अधिकांश लोग एक किडनी के साथ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य रूप से जी सकते हैं। लेकिन सावधानियां थोड़ी ज्यादा रखनी पड़ती हैं, क्योंकि किडनी एक है और उसपर लोड ज्यादा है तो उसे सुरक्षित रखना बेहद महत्वपूर्ण है।

किन लोगों को आस सकती है एक किडनी के साथ दिक्कत

अगर बात करते हैं कि आखिर किन लोगों को का काम एक किडनी से नहीं चल पाएगा। एक किडनी वाले अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या कोई अन्य क्रोनिक समस्या है तो उनके लिए एक किडनी से साथ जीने में थोड़ा मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा अगर कोई शराब या धूम्रपान की लत को नहीं छोड़ पा रहे हैं, अनहेल्दी डाइट लेते हैं या फिर किसी बीमारी के कारण रेगुलर दवाएं ले रहे हैं, तो ऐसे में भी सिंगल किडनी के साथ थोड़ी समस्या आ सकती है। ज्यादा नमक खाने की आदत भी सिंगल किडनी वालों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके अलावा जो लोग एक किडनी के साथ ही जी रहे हैं डॉक्टर उन्हें निम्न बातों का ध्यान रखने की सलाह भी देते हैं -

  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा, सप्लीमेंट या प्रोडक्ट शुरू या बंद न करें
  • हेल्दी खाना खाएं और अपने अनुसार सही डाइट के लिए डाइटिशियन से सलाह जरूर लें
  • घर पर या बाहर ज्यादा नमक, मसालेदार या तली हुआ भोजन न खाएं
  • शराब, धूम्रपान या किसी भी नशे से पूरी तरह से दूर रहें
  • नियमित अपनी किडनी की जांच कराते रहें
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और पूरी नींद लें

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल एक किडनी से होने वाली जटिलताओं व उनसे जुड़े कुछ मिथकों के बारे मे में सही जानकारी देना है। इसमें किडनी से जुड़ी किसी भी बीमारी के इलाज की जानकारी नहीं दी गई है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। Thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।