बार-बार साइनस इन्फेक्शन क्यों होता है और इस से छुटकारा कैसे पाएं? एक्सपर्ट्स से जानिए

How to get rid of sinus infection: साइनस में बार-बार संक्रमण होना काफी परेशान कर देने वाली स्थिति हो सकती है, इस लेख में एक्सपर्ट्स से जानें कैसे इन समस्याओं से पीछा छुड़ाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 30, 2025 6:43 PM IST

Prevention and treatment of sinus infection in hindi: बदलते मौसम या किसी एलर्जी या अन्य किसी कारण से साइनस में समस्याएं होने लगती हैं और इस कारण से कई बार इन्फेक्शन बन जाता है। साइनस में इन्फेक्शन होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और देखा जाता है कि कुछ लोगों को यह समस्या बार-बार होने लगती है। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग वैसे कई घरेलू नुस्खे व डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली यह समस्या परेशान कर देती है। साइनस इन्फेक्शन बार-बार होने के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में रेस्पिरेटरी डिजीज एक्सपर्ट से बात की। गुरुग्राम के एसजीटी हॉस्पिटल में रेस्पिरेटरी डिजीज के स्पेशलिस्ट डॉ. आयुष पांडे ने thehealthsite.com को साइनस व उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट्स की इस बारे में क्या राय है।

क्या है साइनस इन्फेक्शन

साइनस हमारे चेहरे के अंदर खोखले खाने होते हैं, जिनमें हवा का सर्कुलेशन होता है। जब इनमें संक्रमण यानी इन्फेक्शन हो जाता है, तो स्थिति को साइनोसाइटिस (Sinusitis) कहा जाता है। आम बोलचाल की भाषा में साइनोसाइटिस को साइनस ही बोल दिया जाता है। साइनस में होने वाला संक्रमण एक्यूट व क्रोनिक दो तरह का होता है।

बचाव करने का तरीका

डॉ. आयुष ने बताया कि हमें जिस भी चीज से एलर्जी है, उसका पता लगाना जरूरी है। उसका पता करने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें, जहां पर टेस्ट करके उन चीजों का पता लगाया जाता है, जिनसे आपको एलर्जी है। उन चीजों से आप परहेज करें और जितना हो सके उनके संपर्क में न आएं। इसके अलावा शरीर का पर्याप्त आराम देते रहें, अच्छा व हेल्दी खाना खाएं और हल्के गर्म कपड़े के साथ चेहरे की सिकाई करें। सिकाई करने से दर्द, सूजन व अन्य समस्याएं कम होने लगेंगी।

साइनस का इलाज

डॉ. आयुष के अनुसार साइनोसाइटिस का इलाज उसके प्रकार यानी एक्यूट और क्रोनिक साइनस पर निर्भर करता है, जिसका इलाज इस प्रकार है -

1. एक्यूट साइनोसाइटिस

एक्यूट साइनस इन्फेक्शन की बात करें तो इसमें कोर्टिकोस्टेरॉइड नेजल स्प्रे का उपयोग खासतौर पर किया जाता है। जिसे 2 या 3 महीने तक लेना पड़ता है और कुछ मामलों में यह 5 से 6 महीनों तक भी लेना पड़ सकता है। हालांकि, अगर एक्यूट कंडीशन है और पानी का बहाव ज्यादा है, तो सेलाइन नेजल स्प्रे दिया जा सकता है। साथ में अगर बुखार आ रहा है, तो कुछ अन्य प्रकार की एंटीबायोटिक और दर्द है तो पेन किलर दवाएं साथ में दी जा सकती हैं।

2. क्रोनिक साइनोसाइटिस

क्रोनिक साइनोसाइटिस वह बीमारी हो, जो लंबे समय तक रहती है। इसमें डॉक्टर सबसे पहले भाप लेने की सलाह देते हैं और साथ ही में गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को गुनगुने पानी में हल्का नमक डालकर नाक में पानी डालने की सलाह भी दी जाती है, जिसे जल नेति कहा जाता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।