hamburger icon
A
Read in English

फूड पॉइज़निंग से बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

बाक़ी बीमारियों की तरह ही फ़ूड पॉइज़निंग के मामले में भी सावधानी बरतनें की सलाह दी जाती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 2, 2018 3:13 PM IST

फूड पॉयज़निंग की समस्या हम सभी को बरसात या दावत-शादियों के समय होती ही है। हममें से अधिकांश लोगों को कभी न कभी दूषित खाना खाने या पानी पीने की वजह से उल्टी या ऐसी ही किसी समस्या का सामना करना पड़ा होगा। कुछ मामलों में तो अस्पताल जाने की भी नौबत आ जाती है। कई बार अधपका या कच्चा खाना खाने से भी आपको फूड पॉइज़निंग हो सकती है। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि फ़ूड पॉइज़निंग एक स्वास्थ्य समस्या है लेकिन ऐसा नहीं है फ़ूड पॉइज़निंग एक इंफेक्शन है जो गंदा खाना खाने से होती है। जहां साफ-सफाई का अभाव इस बीमारी का एक कारण बनता है वहीं ज़्यादातर लोगों को यह बैक्टेरिया या वायरल इंफेक्शन की वजह से होता है।

बाक़ी बीमारियों की तरह ही फ़ूड पॉइज़निंग के मामले में भी सावधानी बरतनें की सलाह दी जाती है। चूंकि फ़ूड पॉइज़निंग साफ-सफाई की कमी के कारण होनेवाली एक बीमारी है इसलिए अपने आसपास की साफ-सफाई का ध्यान रखें। साफ बर्तनों में खाना पकाएं और खाएं। हाथ धोकर ही भोजन करें और बाथरूम जाने के बाद हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। बरसात के मौसम में इंफेक्शन का ख़तरा काफी बढ़ जाता है इसलिए उस मौसम में गर्म और ताज़ा खाना खाएं। खाने को फ़्रिज में रखने और खाने से पहले गर्म करने की प्रक्रिया से भी बैक्टेरिया पनपने का डर होता है। इसलिए जहां तक हो ऐसा करने से बचें।

  1. कच्ची सब्ज़ियों और होल सीरिअल्स जैसे कार्बोहाइड्रेट न खाएं क्योंकि कच्चा खाना न केवल पचने में मुश्किल होता है बल्कि उससे इंफेक्शन होने और बढ़ने का ख़तरा भी है। इसी तरह अधिक फाइबर वाली चीजें भी न खाएं।
  2. आपको दूध और दूध से बनी चीजें जैसें पनीर और चीज़ नहीं खानी चाहिए। क्योंकि फ़ूड पॉइज़निंग होने पर शरीर में लैक्टोस इंटॉलरेंस भी हो सकता है।
  3. तले हुए, गाढ़े सॉस, बोतलबंद खाना और मसालेदार भोजन का सेवन भी आपके जल्दी ठीक होने की प्रक्रिया में बाधा बनता है। वैसे क्या आप जानते हैं कि टेस्टी स्पाइसी फूड मौत का खतरा कम करता है।
  4. फ़ूड पॉइज़निंग के बाद महीनेभर बाहर का खाना न खाएं। घर में बना ताज़ा खाना खाने से आपके शरीर को भी आराम मिलेगा।
  5. सबसे महत्वपूर्ण बात बोतलबंद कोल्ड्रिंक और शराब न पीएं। क्योंकि इनसे आपके पेट की तकलीफें बढ़ जाएंगी और आपको ठीक होने में भी समय लगेगा।