एक्सरसाइज करते समय ये 5 गलतियां भी बन सकती हैं हार्ट अटैक का कारण, इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा

Risk of heart attack during exercise: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है, लेकिन एक्सरसाइज के दौरान कुछ गलतियां आपके हार्ट को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। चलिए जानते हैं एक्सरसाइज के दौरान की जाने वाली गलतियों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 18, 2023 12:47 PM IST

Workout mistakes that can lead to heart attack: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को फिट रखना जरूरी है, क्योंकि यदि आप अपने शरीर को फिट नहीं रख पा रहे हैं और मोटापा बन गया है। मोटापे से बचने के लिए शरीर को एक्टिव रखना यानी नियमित रूप से एक्सरसाइज करना और सही डाइट लेना बहुत जरूरी है। बढ़ा हुआ मोटापा शरीर में कई बीमारियों को पैदा कर सकता है और इनमें हार्ट अटैक जैसी कुछ जानलेवा स्थितियां भी हैं। वहीं मोटापे से बचने के लिए गलत तरीके से की जा रही एक्सरसाइज भी कई बीमारियों का जन्म दे सकती है और यहां तक कि हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। लेकिन ऐसा सिर्फ वर्कआउट करते समय कुछ खास गलतियों के कारण ही होता और इसका सबसे ज्यादा खतरा भी उन्हीं लोगों को होता है, जो पहले से ही हार्ट के मरीज है। इस लेख में हम जानेंगे एक्सरसाइज करते समय अक्सर हम ऐसी कौन सी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण हार्ट अटैक आने की नौबत आ सकती है।

1. वार्मअप न करना (Not warming up before workout)

वर्कआउट करने से पहले वार्म अप न करना एक्सरसाइज के दौरान की जाने वाली सबसे कॉमन और सबसे खतरनाक गलतियों में से एक हो सकती है। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है या फिर आप रेगुलर एक्सरसाइज नहीं करते है, इन मामलों में वार्मअप न करना हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है।

2. क्षमता से ज्यादा रेप्स (Going for more reps than capacity)

जिम में या घर पर एक्सरसाइज करने के दौरान अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार शरीर की क्षमता से ज्यादा रेप्स करने की कोशिश करते हैं, जिससे कई बार हमारे हार्ट पर ब्लड पंप करने को लोड बढ़ जाता है और हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है।

3. रनिंग में ब्रेक न लेना (Not taking break in running)

रनिंग और हार्ट हेल्थ का हमेशा से रिश्ता रहता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रनिंग करना बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा रनिंग करना या फिर गलत तरीके से रनिंग करना हार्ट को नुकसान भी पहुंचा सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को रनिंग शुरू ही किया है, उन्हें कुछ हफ्तो तक क्षमता से ज्यादा मेहनत नहीं करनी चाहिए। वहीं हार्ट के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही रनिंग करनी चाहिए।

4. लंबे समय तक वर्कआउट (Working out for long)

बहुत ज्यादा लंबे समय तक वर्कआउट करना भी हार्ट को प्रभावित कर सकता है और खासतौर पर उन लोगों को ज्यादा खतरा रहता है, जिन्हें पहले से ही हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल या हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लंबे समय तक वर्कआउट नहीं करना चाहिए।

5. बीमारी को इग्नोर करना (Ignoring the chronic disease)

साथ ही यदि आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई क्रोनिक बीमारी जैसे डायबिटीज, हाई बीपी, लो बीपी या हाई कोलेस्ट्रॉल आदि है, तो वर्कआउट करते समय इनका ध्यान रखना जरूरी है। ये बीमारियां आपके हार्ट को प्रभावित कर देती हैं और इस कारण से आपको वर्कआउट भी आपके हृदय की क्षमता के अनुसार ही करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source