दिवाली स्पेशल: क्या प्रसाद का थोड़ा-सा मीठा खाने का बहाना डायबिटीक के लिए बन जाता ज़हर?

कहीं आपके अपनों का प्यार न बढ़ा दे आपका ब्लड-शुगर!

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : October 18, 2017 4:44 PM IST

दिवाली, होली, दशहरा, त्योहार कोई भी हो सभी का ध्यान सबसे पहले खाने-पीने के चीजों पर ही जाता है। घर की साफ-सफाई करने के साथ, नए कपड़े पहनने की उमंग, रिश्तेदारों-दोस्तों से मिलने की खुशी तो रहती ही है। साथ ही सबसे ज्यादा दिल खुश तब होता जब स्वादिष्ट मिठाई उपहार में मिलती है। मसलन चाचा के यहां जलेबियां बहुत अच्छी मिलती है तो बुआ के यहां के बूंदी के लड्डू के क्या कहने और मौसी के हाथ के बने गुलाबजामुन की बात ही निराली है, याद आते ही मुंह में पानी आ जाता है। उसके ऊपर मां हाथों घर का बना पूजा का प्रसाद शुद्ध देसी घी के हलवे की महक की वजह से, मन पूजा में कम और प्रसाद के तरफ ज्यादा खींचता है।

इन सब खुशियों में डायबिटीक मरीजों के दिल में एक कसक रहती ही कहीं ये सब खाने ब्लड -शुगर बढ़ तो नहीं जायेगा! अरे नहीं, इतने दिनों से डायट कंट्रोल की है, ब्लड शुगर को नॉर्मल किया तो फिर थोड़ा-सा मीठा खाने से क्या हो जायेगा!!! ऐसे ही बहुत सारे बहाने डायबिटीज के मरीज बनाते है-

  • मां ने पूजा में देसी घी का लड्डू या हलवा चढ़ाया है। मन तो पूजा के जगह प्रसाद के थाली पर ही ज्यादा है। और दिल में बहाने बन रहे हैं अरे पूजा का प्रसाद है भगवान बुरा मान जायेंगे। प्रसाद खायेंगे तभी भी मन की इच्छा पूरी करेंगे भगवान, खाना तो पड़ेगा ही। तो फिर बढ़ा दिया न धार्मिक मन ने ब्लड शुगर का लेवल।

  • दोस्तों ने सोचा इसको ब्लड शुगर है तो चलो शुगर फ्री मिठाई ही पूजा में चढ़ाने के लिए ले जाते हैं। दिल भी खुश हो गया शुगर फ्री मिठाई देखकर और खा लिया मन खोलकर। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुगर फ्री मिठाई लीवर को सही तरह से काम करने में बाधा उत्पन्न करती है।

  • अरे त्योहार का समय है। पूरे साल इतना डायट फॉलो किया एक दिन चीट डे तो बनता है। क्या हुआ अगर आज थोड़ा दिल की बात सुन ली तो।

  • छोड़ो मीठा नहीं खाना है, दिल को संभाल लेते हैं। लेकिन इतने दिनों के बाद घर आये है तो मां के हाथ से बनी पूरी और आलू की सब्जी तो खाना बनता है। तो क्या मां के हाथ से बनी आलू की भुजिया ब्लड शुगर को कंट्रोल कर पायेगी?

  • आखिरकार  मन को मार ही लिया यह सोचा कि मिठाई, आलू  से दूर रहेंगे, नमकीन खाते हैं! लेकिन क्या आपको पता है इसमें जो कार्ब्स होता है वह ग्लूकोज लेबल को बढ़ा देता है! ये बहाना आपकी सेहत को मुश्किल में डाल देता है।

  • अब तो आपने ठान ही लिया होगा कि इस साल दिवाली-होली हेल्दी तरीके से मनायेंगे। मीठा नहीं खायेंगे सिर्फ ड्राई फ्रूट्स और फल खायेंगे। लेकिन आपके जानकारी के लिए बता दें कि किशमिश, खजूर जैसे नट्स में और केला, सीताफल, चीकू जैसे फलों में जो मिठास होती है वह आपके ब्लड शुगर को बहुत ज़्यादा बढ़ा सकती है।

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source