
Also Read
आजकल गर्मी इतनी पड़ रही है कि हर किसी को पसीना आ रहा है। फर्क नहीं पड़ता आप घर के अंदर या है बाहर हैं पंखे के नीचे हैं या कूलर के सामने इस तपती गर्मी में आपका पसीना रुकने वाला नहीं है। वैसे तो पसीना आना शरीर की एक नेचुरल प्रक्रिया होती है, जिसकी मदद से आपका शरीर खुद को ठंडा रखता है। लेकिन अचानक से पसीना आना कोई अच्छा संकेत नहीं है। mirror.co.uk वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अचानक से पसीना आना किसी जानलेवा बीमारी का संकेत हो सकता है। द मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अचानक से पसीना आना हृदय रोगों और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों का एक संकेत हो सकता है। चलिए जानते हैं पसीना आना कैसे हो सकता है इन जानलेवा बीमारियां का संकेत
गर्मी के समय में सामान्य रूप से पसीना आता ही रहता है। साथ ही अगर आप ठंडे मौसम में भी एक्सरसाइज या अन्य कोई शारीरिक गतिविधि कर रहे हैं, तो भी पसीना आना एक सामान्य संकेत है। कुछ लोगों को खाना खाते समय भी पसीना आता है, जो कोई चिंता का विषय नहीं है। हालांकि, अगर आपको अचानक से असामान्य रूप से पसीना आ रहा है या फिर ठंड के मौसम में भी बिना किसी गतिविधि के दौरान भी आपको पसीना आ रहा है, तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है और ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
इसके अलावा हार्ट अटैक के अन्य शुरुआती लक्षण (heart attack warning signs) हो सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -
डिमेंशिया पर की गई एक स्टडी के दौरान अचानक से तेज पसीना आना डिमेंशिया के खतरे से जुड़ा हो सकता है। दरअसल, स्टडी में यह दर्शाया गया है कि जिन-जिन समस्याओं से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है, वे समस्याएं डिमेंशिया जैसे रोगों के खतरे को भी बढ़ा देती हैं।
डिमेंशिया के कुछ लक्षण खुद मरीज को नहीं बल्कि उनके आसपास रहने वाले अन्य लोगों को दिखते हैं। डिमेंशिया के शुरुआती लक्षण कुछ प्रकार हैं -