hamburger icon
A
Read in English

क्या आपको दिनभर लगती है भूख ? हो सकते हैं यह 4 कारण

बार-बार लगने वाली भूख से फैट और कैलोरी काउंट बढ़ने की चिंता हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 8, 2018 8:17 PM IST

समय से भूख लगना एक हेल्दी बॉडी और दुरुस्त पाचन-तंत्र का संकेत है लेकिन क्या आपको दिन में कई बार भूख लगती है,क्या आप  खुद को बकासुर बुलाने लगे हैं या आपको अब बार-बार घर में खाने की चीज़ें तलाशनी पड़ती है। खासकर अगर आप खुद को फिट रखने या वेट लॉस के लिए अपनी डायट पर ध्यान देना चाहते हैं तो यह स्थिति आपके लिए बहुत निराशाजनक हो सकती है। हम समझ सकते हैं कि आपकी बार-बार लगने वाली भूख आपको निराशा कर सकती है क्योंकि आपको फैट और कैलोरी काउंट बढ़ने की चिंता सता रही होगी। इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें तनाव और सुबह  नाश्ता ना करने की आदतें भी हैं। लेकिन इनके अलावा भी कुछ और कारण हैं जो आपकी अनियंत्रित भूख की वजह बन सकते हैं जैसे कि-

1.दवाएं कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स आपको भूख लगने के रूप में नजर आते हैं। ऐसे विशेष रूप से कॉर्टिकॉटेरोइड दवाओं जैसे प्रेड्निसोलोन से हो सकता है। कई ऐसे मामले देखे गए हैं कि जो लोग इन दवाओं को खाते हैं, उन्हें अधिक भूख लगती है और बार-बार खाते हैं।

2.नमक वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन अनुसार, ज्यादा नमक खाने से आपको प्यास लगती है और 24 घंटे के बाद आपकी बॉडी वाटर रिटेंशन के जरिए पानी जमा करना शुरू कर देता है। ऐसा करने के लिए बॉडी को अधिक ऊर्जा का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे आपको भूख लगती है। इसलिए आपको नमक का सेवन कम करना चाहिए।

3. एयर कंडीशनर वास्तव में ठंडे तापमान को आपके शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए अधिक गर्मी की आवश्यकता होती है। और इस तरह की गर्मी पैदा करने के लिए शरीर को खाने की जरूरत होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि कम तापमान से आपको भूख लगती है और आप ज्यादा खा लेते हैं। इसलिए आपको ठंडी जगह पर ज्यादा समय नहीं बिताना चाहिए।

4.शराब आपने नोटिस किया होगा कि शराब पीने वाले लोग ज्यादा खाना खाते हैं। वास्तव में शराब पीने से आपके लेप्टिन लेवल प्रभावित होता है। लेप्टिन एक भूख पैदा करने वाला हार्मोन है जो आपके दिमाग को खाने को रोकने के लिए संकेत देता है जब आपका पेट भर जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, शराब पीने से इसका लेवल कम हो जाता है जिससे आपके दिमाग को लगता है कि आपको भूख लगी है।