Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बार-बार आती है डकार - पढ़े कारण और निदान

अगर डकार की समस्या लगातार है तो फिर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

बार-बार आती है डकार - पढ़े कारण और निदान

Written by Editorial Team |Updated : May 14, 2018 9:40 PM IST

भारत और कुछ दूसरे देशों में डकार का मतलब ये माना जाता है कि अब पेट भर चुका है। लेकिन अगर आपको डकार बहुत ज़्यादा आती है तो ये सिर्फ पेट भरने का संकेत नहीं, बल्कि पेट में गैस की समस्या का संकेत भी है। क्या आपको भी अपने पसंदीदा फूड या शीतल पेय  खाने या पीने के बाद डकार आने लगती है? वैसे तो डकार लेना सामान्य बात है और लोगों को डकार लेते देखा जा सकता है। लेकिन, आप अगर ऐसा अक्सर करते हैं तो आपको डॉक्टर के सलाह की जरूरत है। यह पाचन से सम्बंधित समस्या हो सकती है। इससे क्या-क्या कारण हो सकते हैं इसके लिए आगे पढ़ें ः-

फोर्टिस अस्पताल, मुलुंड के जनरल मेडिसिन के एचओडी डॉ प्रदीप शाह कहते हैं कि "डकार एक प्रकार से हवा को बाहर निकालने की प्रक्रिया है जो पेट से मुंह के रास्ते निकलती है। कभी-कभी यह सामान्य प्रक्रिया होती है, लेकिन कभी-कभी यह लगातार आने लगती है। डकार तब आती है जव पेट में अतिरिक्त गैस होती है और वह मुंह के रास्ते निकलती है। और कभी-कभी ज्यादा गैस पेट में या छोटी आंत में बन जाती है तो इसे निकालना आवश्यक हो जाता है।"

किस कारण से आती है डकारः

Also Read

More News

  • ऐरोफेजिया के कारण भी डकार ज्यादा आने लगती है। इसके कई कारण होते हैं जैसे - एक ही सांस में खाने की आदत के कारण खाने के साथ पेट में अतिरिक्त हवा चली जाती है या फिर अस्थमा के मरीज में भी यह ज्यादातर होता है।
  • खाना खाते वक्त बातें करने से या बहुत जल्दी-जल्दी खाने से भी डकार की समस्या बढ़ जाती है।
  • ज्यादा मात्रा में शीतल पेय पदार्थ या मछली और अंडे का सेवन भी इसका कारण हो सकता है।
  • पेट या आंत में बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण भी ऐसा होने लगता है।
  • कभी-कभी चिंता या स्ट्रेस  के कारण भी

belching 2

उपचार:

  • सभी को भोजन आराम से और खूब चबा कर करना चाहिए
  • खाने के दौरान ज्यादा बात करने से बचें।
  • खाने में कम से कम मसालेदार खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करें।
  • पाचन में सहायता करने के लिए प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ का उपयोग गैस बनने की क्रिया को कम करता है।
  • पेट में अगर अधिक गैस बन रही है तो आप उसके लिए कुछ दवाओं का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें  कि आपका खान-पान स्वस्थ्य व स्वच्छ हो।

डॉ प्रदीप शाह कहते हैं कि इन सब सावधानियों के बावजूद अगर डकार की समस्या लगातार है तो फिर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Read this in English.  

अनुवादक – Akhilesh Dwivedi 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत- Shutterstock Images.

About the Author

... Read More