पब्लिक टॉयलेट में अगर टॉयलेट पेपर खत्म हो जाए तो क्या करें? सीनियर डॉक्टर से जानें पर्सनल हाइजीन की 5 बड़ी बातें

Menstrual Cup : पीरियड्स में सेनेटरी पैड या फिर टेम्पोन इस्तेमाल करने के बजाय मेंस्ट्रुअल कप अधिक सुरक्षित होता है। आइए डॉक्टर अल्का तिवारी से जानते हैं इस विषय के बारे में सबकुछ-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : January 19, 2023 5:13 PM IST

Menstrual Cup : पीरियड्स की बात आते ही हमारे मन में सबसे पहले सैनेटरी पैड या फिर टेम्पोन का ख्याल आता है। पीरियड्स के दौरान हैवी फ्लो होने पर बार-बार पैड बदलने की चिंता रहती है। इसके साथ कई बार पैड खिसकने की वजह से दाग लगने का भी डर रहता है। आपके अंदर के इस डर को दूर करने में  मेंस्ट्रुअल कप मददगार हो सकता है। यह नॉर्मल पैड और टेम्पोन की तुलना में काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। शायद आप में से कई महिलाओं को मेंस्ट्रुअल कप के बारे में सही जानकारी न हो। कई महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी बातों को सभी के साथ करने से हिचकिचाते हैं, इसलिए उन्हें इससे जुड़ी सही जानकारी नहीं मिल पाती है। अगर आपके मन में मेंस्ट्रुअल कप को लेकर किसी तरह के सवाल हैं, तो आज इस लेख में आपको आपके सारे सवाल के जवाब आसानी से मिल सकते हैं। हम इस लेख में आपके मन में उठे सवालों के जवाब आसान शब्दों में बताएंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने माइल्ड केयर्स (Gynocup) की मेडिकल स्पोकपर्सन डॉ. अल्का तिवारी ( Mild Cares, Medical spokesperson) से बातचीत की। आइए जानते हैं आपके मन में उठे मेंस्ट्रुअल कप से जुड़े सवालों के जवाब?

क्या सामान्य पैड की तुलना में मेंस्ट्रुअल कप ज्यादा सुरक्षित है? - Is it safe to use menstrual cup than normal pads?

डॉक्टर अल्का का कहना है कि मेंस्ट्रुअल कप नॉर्मल सेनेटरी पैड की तुलना में अधिक सुरक्षित होते हैं। इसके उपयोग से टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (टीएसएस) होने का खतरा नहीं रहता है। यह टैम्पोन के उपयोग से होने वाली एक रेयर बैक्टीरियल इन्फेक्शन है क्योंकि मेंस्ट्रुअल कप पीरियड्स के दौरान निकलने वाले ब्लड को अवशोषित करने के बजाय इकट्ठा करते हैं।

एक नए अध्ययन के मुताबिक,  पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग होने पर सामान्य पैड की तुलना में मेंस्ट्रुअल कप अधिक सुरक्षित, प्रभावी और कम लागत वाला विकल्प है। वहीं, डॉक्टर अल्का का भी कहना है कि हमारे निष्कर्षों के अनुसार भी मेंस्ट्रुअल कप पीरियड अधिक सुरक्षित है। साथ ही इसे दुनिया भर में व्यापक रूप से किया जा रहा है। हालांकि, इस विषय पर और अधिक रिसर्च की आवश्यकता है। 

हालांकि, माइल्ड केयर्स (गाइनोकप) की मेडिकल स्पोकपर्सन डॉ. अल्का तिवारी कहती हैं,  पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स पर अभी और अधिक रिसर्च की जरूरत है। डॉक्टर अल्का भारत के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं सैनिटरी पैड का उपयोग करने के बजाय मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग करने की सलाह देते हैं। यह अधिक सुरक्षित है। 

महिलाएं आसान तरीके से मेंस्ट्रुअल कप को कैसे साफ करें? - How to Clean a Menstrual Cup? 

डॉ. अल्का तिवारी का कहना है कि पीरियड्स के दौरान सही साइज के मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद इसे स्टरलाइज करना बहुत ही जरूरी होता है। स्टरलाइज करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन (कप को धोने के लिए एक बर्तन अलग रखें) में थोड़ा सा पानी उबालें लें। अब इस उबले हुए पानी में मेंस्ट्रुअल कप को 5 से 10 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें। इसके बाद ब्रश की मदद से इसमें जमी गंदगी को अच्छी तरह से साफ कर लें। 

डॉ. बताती हैं कि मेंस्ट्रुअल कप को सुरक्षित रूप से साफ करने के लिए हम एक अलग गायनोकप ( Gynocup) मेंस्ट्रुअल कप स्टरलाइजर कंटेनर प्रदान करते हैं।

क्या वेजाइना को साबुन से साफ करना सुरक्षित होता है? अगर नहीं तो वजाइना को कैसे साफ करना चाहिए?

माइल्ड केयर्स की डॉ. अल्का का कहना है कि महिलाओं को अपने इंटीमेट हिस्सों को साफ रखना बहुत ही जरूरी है। इंटीमेट हिस्सों को साफ करने के लिए मार्केट में कई इंटिमेट वॉश प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। इसके उपयोग से वेजाइना का सूखापन, खुजली और जलन को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह योनि के पीएच लेवल को बनाए रखने में मददगार होता है। साथ ही इंटिमेट वॉश के इस्तेमाल से बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। 

पब्लिक टॉयलेट यूज करते वक्त अगर टॉयलेट पेपर खत्म हो जाए तो क्या करें?

डॉक्टर अल्का का कहना है कि अगर आप कहीं रास्ते पर हैं और आपके आसपास टॉयलेट की असुविधा है, तो इस स्थिति में स्टैंड टू पी डिवाइस ( stand to pee devices) काफी मददगार हो सकता है। इसके साथ ही इससे आप गंदे पब्लिक टॉयलेट के इस्तेमाल से भी बच सकते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि बाहर गंदे पब्लिक टॉयलेट के इस्तेमाल से बचें, तो  स्टैंड टू पी डिवाइस अपने साथ जरूर रखें। आपको यह काफी आसानी से मिल सकता है। स्टैंड टू पी डिवाइस के इस्तेमाल से आप वेजाइनल इन्फेक्शन के खतरों से बच सकते हैं। 

वेजाइनल इन्फेक्शन के लक्षण क्या होते हैं? - What are the early sign of vaginal infections?

वेजाइनल इन्फेक्शन की परेशानी होने पर वजाइना में खुजली, सूजन, लालिमा, जलन और वजाइना के बाहरी हिस्सों में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। इसके साथ ही पेशाब करते समय महिलाओं को काफी ज्यादा जलन और दर्द महसूस होता है। 

वेजाइनल इन्फेक्शन की गंभीर स्थिति में पेशाब का रंग सफेद या भूरे रंग का और पनीर जैसा दिखता है। आमतौर पर इस स्थिति में पेशाब में गंध नहीं होती है, लेकिन कुछ मामलों में यीस्ट इंफेक्शन डिस्चार्ज में काफी ज्यादा गंध आ सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग और इन्फेक्शन के खतरों से बचने के लिए मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आपको पीरियड्स या फिर वजाइना से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो बिना किसी झिझक के डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समस्या की गंभीरता को कम किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source