भारत में हर 8 मिनट में एक महिला की सर्वाइकल कैंसर से मौत, जानें क्या हैं इस बीमारी के लक्षण

Cervical Cancer ke Lakshan: सर्वाइकल कैंसर एक आम बीमारी बनती जा रही है। यह एक जानलेवा बीमारी है, जो महिलाओं में होती है। इसलिए इसके लक्षणों की समय पर पहचान करना बहुत जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 9, 2026 9:02 AM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। साल 2022 में विश्वस्तर पर सर्वाइकल कैंसर के 6 लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। वहीं, 3 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। सर्वाइकल कैंसर के ज्यादातर मामले ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के कारण होते हैं। यह एक यौन संचारित संक्रमण है, जो गुदा क्षेत्र, जननांग क्षेत्र या त्वचा से एक-दूसरे को प्रभावित कर सकता है। आपको बता दें कि सर्वाइकल कैंसर का समय पर इलाज बहुत जरूरी है, अन्यथा महिला के लिए यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। हालांकि, आज भी सर्वाइकल कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है। यही वजह है कि हर साल जनवरी माह को सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस मंथ (Cervical Cancer Awareness Month 2026) के रूप में मनाया जाता है। इस महीने में लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार, कई अस्पताल और एनजीओ तरह-तरह के कैंपेन चलाते हैं।

लोगों को जागरूक किया जाता है कि सर्वाइकल से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। एचपीवी वैक्सीन लगाने से सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है। सर्वाइकल कैंसर का इलाज भी समय पर करवाना बहुत जरूरी है। इसलिए इसके लक्षणों को पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको सर्वाइकल कैंसर का कोई भी लक्षण महसूस हो तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

भारत में हर 8 मिनट में एक महिला की मौत

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर 8 मिनट में एक महिला की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो जाती है। यह भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। वहीं, ब्रेस्ट कैंसर से हर 2 महिलाओं में से एक ही मौत हो जाती है। इसके अलावा, आपको बता दें कि तंबाकू से जुड़ी बीमारियों की वजह से भारत में प्रतिदिन लगभग 2500 लोग अपनी जान गंवाते हैं। इसलिए सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता फैला बहुत जरूरी है।

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण क्या हैं?- Cervical Cancer Symptoms in Hindi

शुरुआती स्टेज में सर्वाइकल कैंसर के लक्षण महसूस नहीं होते हैं। जब स्थिति बिगड़ने लगती है, तो सर्वाइकल कैंसर के संकेत दिखने लगते हैं। तब आप इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

वजन कम होना

लगातार वजन कम होना सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपका कुछ महीनों से लगातार वजन कम हो रहा है तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। हालांकि, सभी मामलों में वजन कम होना सर्वाइकल कैंसर का संकेत नहीं होता है। कई अन्य कारणों से भी वजन कम हो सकता है। इसकी वजह से आपको थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है।

पैरों में सूजन

सर्वाइकल कैंसर की वजह से आपको पैरों में सूजन हो सकती है। पैरों में सूजन एक आम समस्या है, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपके पैरों में भी सूजन हो रही है तो एक बार सर्वाइकल कैंसर की जांच जरूर कराएं। इससे आपको जल्दी इलाज में मदद मिलेगी।

वजाइनल डिस्चार्ज से बदबू आना

अगर आपके वजाइनल डिस्चार्ज से बदबू आ रही है तब भी इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। बदबूदार वजाइनल डिस्चार्ज सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो सकता है। इसलिए योनि से स्त्राव होने पर एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलें। आपको यौन संबंध बनाने के दौरान दर्द हो सकता है। पीरियड्स के दौरान असामान्य रक्तस्त्रान हो सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source