Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इस एक विटामिन की कमी होते ही डैमेज होने लगते हैं हार्ट और ब्रेन, ऐसे रखें अपने शरीर में पूर्ति

Vitamin Deficiency in body: कुछ विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और जब इनकी कमी होने लगती है तो शरीर को उतना ही नुकसान भी पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।

शरीर में इस एक विटामिन की कमी होते ही डैमेज होने लगते हैं हार्ट और ब्रेन, ऐसे रखें अपने शरीर में पूर्ति

Written by Mukesh Sharma |Updated : March 5, 2024 10:57 PM IST

Organ damage caused by Vitamin Deficiency: हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए और नियमित रूप से काम करते रहने के लिए अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे ही जरूर पोषक तत्वों में विटामिनों को भी शामिल किया जाता है। विटामिन कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से कुछ हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। कई विटामिन ऐसे भी होते हैं जो इम्यून सिस्टम से लेकर डाइजेशन सिस्टम तक जरूरी कार्यों को पूरा करने में मदद करते हैं। ऐसे ही विटामिन के बारे में हम आपको इस लेख मे बताने वाले हैं, जो इतना जरूरी है कि अगर शरीर में उसकी कमी होने लगे तो हार्ट और ब्रेन जैसे अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। यह लेख खासतौर पर उन लोगों को जरूर पढ़ना चाहिए, जिन्हें पहले से ही हार्ट या ब्रेन हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है। चलिए जानते हैं उस खास विटामिन के बारे में जो हार्ट और ब्रेन दोनों के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।

हार्ट और ब्रेन के लिए कौन सा विटामिन जरूरी

विटामिन बी 12 हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिनों में से एक है और यह एक माइक्रोन्यूट्रिएंट है। विटामिन बी 12 हमारे शरीर के कई अंगों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होता है और इनमें हार्ट व ब्रेन भी शामिल हैं। अध्ययनों के अनुसार विटामिन बी12 होमोसिस्टीन नामक एक प्रोटीन के ब्रेकडाउन के लिए बेहद जरूरी है, जो हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं यह विटामिन नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी होता है, जो आपके ब्रेन को डैमेज होने से बचाते हैं। इसलिए अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो हार्ट और ब्रेन दोनों में कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है और ये डैमेज भी हो सकते हैं।

विटामिन बी 12 की कमी से अन्य नुकसान

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि विटामिन बी 12 हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिनों में से एक है। जब शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी होने लगती है, तो इससे दिनभर थकान रहना, डिप्रेशन, कमजोरी और त्वचा का पीला पड़ जाना आदि लक्षण होने लगते हैं। विटामिन बी12 की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, जिस कारण से शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है और कई खतरनाक समस्याएं पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है।

Also Read

More News

कैसे करें विटामिन बी 12 की पूर्ति

यह निर्भर करता है कि आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी किस हद तक हो गई है। अगर शरीर में इसकी गंभीर रूप से कमी हो गई है तो यह जरूरी है कि आप जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में संपर्क करें। डॉक्टर आपकी डाइट में कुछ विशेष बदलाव लाने के साथ-साथ आपको कुछ सप्लीमेंट्स लेने का भी सुझाव देंगे, जिससे आपके शरीर को जल्द से जल्द इसकी पूर्ति करने में मदद मिलेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टर की सलाह जरूरी

अगर आपको शरीर में कोई भी ऐसा लक्षण दिख रहा है, जो विटामिन बी 12 की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में उसे इग्नोर न करें और डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर अच्छे से आपके शरीर की जांच करेंगे और जो समस्याएं आपको हो रही हैं, उनके अंदरूनी कारण का पता लगाने की कोशिश करेंगे। कई बार शरीर में मौजूद किसी अन्य बीमारी के कारण भी ऐसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।