
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : June 1, 2026 7:42 PM IST
kid vaccination
देशभर में बच्चों के लिए सभी जरूरी वैक्सीन की पहुंच लगातार बढ़ रही है। सरकार के प्रयासों और स्वास्थ्य अभियानों के चलते अब ज्यादा से ज्यादा बच्चों को समय पर टीक लगाए जा रहे हैं। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बन रही है और उनमें कई तरह की बीमारियों का खतरा कम हो रहा है। PIB के अनुसार, वैक्सीनेशन से खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी और टेटनस जैसी बीमारियों के मामलों में कमी देखने को मिली है। नियमित टीकाकरण से बच्चों को शुरुआती उम्र में ही सुरक्षा मिलती है और इन बीमारियों के होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
सर्वे के अनुसार, बच्चों में एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (ARI) के लक्षण 2.8 फीसदी से घटकर 1.9 फीसदही हो गई है। इसके अलावा, गंभीर दस्त यानी डायरिया के मामलों में भी कमी आई है। इसके आंकड़े घटकर 0.5 फीसदी रह गया है।
NFHS-6 के अनुसार, देश में 6 महीने से कम उम्र के 95.6 फीसदी बच्चों में स्तनपान कराया जा रहा है। वहीं, जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान कराना 41 से बढ़कर 50 फीसदी हो गया। इतना ही नहीं, देश में बच्चों में कुपोषण के मामले भी कम हुए है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों में कुपोषण कम हो गया है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों में अंडरवेट रेट भी 32.1 फीसदी से घटकर 31.8 हो गई है।
बच्चों को स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखें। जैसे-
Disclaimer: देश में बच्चों की सेहत में सुधार देखने को मिला है। बच्चों में वैक्सीनेशन की पहुंच बढ़ने की वजह से कुपोषण और कई गंभीर बीमारियों के मामलों में कमी देखने को मिली है। इसलिए बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनका वैक्सीनेशन करवाना बहुत जरूरी है।