
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 22, 2026 4:01 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sanjay Gupta
मेडिकल किट में बेसिक दवा का होनी चाहिए।
घर में छोटा बच्चा हो तो माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता उसकी सेहत होती है। बच्चों को अचानक बुखार, चोट, उल्टी-दस्त, एलर्जी या सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों को होने वाली हर छोटी- छोटी समस्या में तो अब डॉक्टर के पास भागा नहीं जा सकता है, लेकिन जिस घर में बच्चा हो वहां पेरेंट्स को मेडिकल किट जरूर रखनी चाहिए। घर में मेडिकल किट हो, तो शुरुआती मदद तुरंत मिल जाती है और परेशानी बढ़ने से बच सकती है। खासकर मेडिकल इमरजेंसी में मेडिकल किट बहुत काम आती है। अगर आपके घर में भी कोई छोटा बच्चा है तो हम आपको बताने जा रहे हैं घर की मेडिकल किट में क्या- क्या होना बहुत जरूरी है, ताकि इमरजेंसी में आप घर पर ही बच्चे का फर्स्ट एड कर सकें, ताकि बच्चे को बड़ी समस्या से बचाया जा सके।
नई दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के डॉ. संजय गुप्ता बता रहे हैं मेडिकल किट में क्या- क्या रखना चाहिए।
डॉक्टर बताते हैं कि घर में छोटा बच्चा होने पर मेडिकल किट में सबसे पहले डिजिटल थर्मामीटर रखना बहुत जरूरी है। बुखार की स्थिति में बच्चे के शरीर का तापमान मापने के लिए डिजिटल थर्मामीटर बेहद जरूरी है। इससे तुरंत पता चल जाता है कि बच्चे को बुखार है या नहीं।
गर्मी के मौसम में जब लू के कारण बच्चों को दस्त और उल्टी की समस्या होती है, तब मेडिकल किट में ग्लूकोज और ORS होना बहुत जरूरी है। ग्लूकोज और ORS पिलाने से बच्चों के शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और उनका शरीर हाइड्रेट रहता है।
मेडिकल किट हर घर की जरूरत है।
घर के बाहर खेलते- कूदते समय अक्सर बच्चों को चोट, खरोंच या कट लग जाता है। इस स्थिति में इंफेक्शन तुरंत फैलता है। बच्चों को कट लगने, चोट लगने पर किसी प्रकार का इंफेक्शन न हो इसके लिए घर की मेडिकल किट में बैंडेज और कॉटन होना बहुत जरूरी है।
डॉक्टर की सलाह से बच्चों के लिए पेरासिटामोल सिरप या ड्रॉप्स रखें। मेडिकल किट में दवा रखना अच्छा है, लेकिन डॉक्टर सलाह देते हैं कि बच्चों को दवा देते समय एक्सपायरी डेट को चेक करना बहुत जरूरी है।
मेडिकल किट में बच्चों की दवा रखें।
खेलकूद के दौरान बच्चों को लगने वाली चोट में संक्रमण से बचाव करने के लिए मेडिकल किट में एंटीसेप्टिक दवा का होना बहुत जरूरी है। पेरेंट्स बच्चों के लिए क्रीम या लिक्विड वाला एंटीसेप्टिक रख सकते हैं। ध्यान रहे कि बच्चों के घाव पर किसी भी प्रकार का एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करते समय दवा की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
इसके अलावा बच्चों के लिए मेडिकल किट में नेजल ड्रॉप, मच्छर भगाने वाली क्रीम, हैंड सैनिटाइजर और वेट वाइप्स का होना भी बहुत जरूरी है।
Disclaimer: सही तरीके से तैयार मेडिकल किट इमरजेंसी में बच्चों की सुरक्षा और इमरजेंसी में इलाज दिलाने में मदद कर सकता है। इसलिए आपके घर में कोई बच्चा है तो मेडिकल किट में ऊपर बताई गई चीजों को जरूर रखें। मेडिकल किट के अलावा अन्य मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें और इलाज करवाएं।