एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए? जानें अधिक मात्रा में नमक खाने से सेहत को होने वाले नुकसान

Salt Side Effects : नमक स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है, लेकिन अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं एक दिन में कितनी मात्रा में खानी चाहिए नमक?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 22, 2023 9:42 AM IST

Salt Side Effects : नमक खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके साथ ही यह शरीर को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। यह गले की खराश, डिहाइड्रेशन, शरीर में दर्द जैसी परेशानियों को कम कर सकता है। ऐसे में नमक स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा नमक सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, अगर आप एक दिन में सीमित मात्रा से अधिक नमक खाते हैं, तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आज हम इस लेख में एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए (ek din me kitna namak khana chahiye) के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-

एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए?

जरूरत से ज्यादा नमक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। WHO के मुताबिक, हर व्यक्ति को प्रतिदिन 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन हम में से कई लोग इससे कहीं ज्यादा नमक खाते हैं, जिसकी वजह से शरीर तमाम परेशानियों से  ( Daily Salt Intake ) ग्रसित हो सकता है। 

ज्यादा नमक खाने के क्या हैं नुकसान? - Side Effects of Eating Too much Salt

सीमित मात्रा से अधिक नमक का सेवन करने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें  हार्ट डिजीज से लेकर स्किन की परेशानियां शामिल हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

हार्ट को पहुंचाता है नुकसान

अगर आप रोजाना 5 ग्राम से अधिक नमक खा रहे हैं, तो यह आपके हार्ट के लिए हेल्दी नहीं है। सीमित मात्रा से अधिक नमक का सेवन करने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियां जैसे- स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। मुख्य रूप से अगर आपको पहले से हार्ट से जुड़ी  परेशानी है, तो नमक का सेवन सीमित कर दें। 

पाचन से जुड़ी परेशानियां

अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से आपको पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों में पेट फूलना, अपच, गैस, एसिडिटी, खट्टी डकार इत्यादि शामिल है। कुछ लोगों को ऊपर से नमक लेने की आदत होती है। ऐसा करने से उनका पेट काफी टाइट-टाइट महसूस करता है। इसलिए कोशिश करें कि एक दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक न खाएं। 

हाई ब्लड प्रेशर

ज्यादा नमक खाने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। दरअसल, नमक में सोडियम की मात्रा होती है। अगर आपके ब्लड में सोडियम की अधिकता हो जाए, तो यह हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बन सकती है। ऐसे में आपको उल्टी, मतली, जी मिचलाना और कमजोरी जैसा महसूस हो सकता है। 

किडनी की परेशानी

अधिक नमक का सेवन करने से किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है। दरअसल, नमक का सेवन करने से आपके शरीर में पानी की मात्रा काफी बढ़ने लगती है। इसका असर आपकी किडनी पर पड़ने लगता है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। इसलिए नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें। 

नमक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इससे आपको कई नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लेकर ही नमक खाने की मात्रा को निर्धारित करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source