
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : May 7, 2026 3:38 PM IST
alzheimer's disease
Alzheimer's Disease: अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इसमें व्यक्ति की याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता और रोजमर्रा के काम करने की ताकत धीरे-धीरे कम होने लगती है। बढ़ती उम्र के लोगों में अल्जाइमर के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। हालांकि, कम उम्र के लोग भी इससे अछूते नहीं हैं। आपको बता दें कि इसे डिमेंशिया का एक सबसे आम प्रकार माना जाता है। इसमें दिमाग की कोशिकाएं धीरे-धीरे खराब होने लगती हैं और उनके बीच का संपर्क कमजोर पड़ जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को चीजें याद रखने, लोगों को पहचानने में परेशानी होने लगती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में 57 मिलियन से ज्यादा लोग डिमेंशिया से प्रभावित हैं। बार-बार चीजें भूलना, भाषा से जुड़ी दिक्कत और मूड में बदलाव इसके शुरुआती लक्षण माने जाते हैं।
eggs for alzheimer's disease (Image Source: ChatGPT)
एक नई स्टडी के अनुसार, अंडों का सेवन करने से अल्जाइमर रोग का खतरा कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग सप्ताह में कम से कम 5 अंडा खाते हैं, उनमें अल्जाइमर का जोखिम लगभग 27 फीसदी कम था। आपको बता दें कि यह अध्ययन लगभग 40 हजार लोगों पर किया गया था, जिन्हें औसतन 15 साल तक निगरानी में रखा गया था। हालांकि, अंडे के साथ बैलेंस और हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी होता है।
रिसर्च के अनुसार, सप्ताह में 2-4 अंडा खाने वाले लोगों में अल्जाइमर का 20 फीसदी जोखिम कम होता है। वहीं, जो लोग महीने में 1-3 बार अंडा खाते हैं, उनमें 17 फीसदी जोखिम कम होता है। इसलिए अल्जाइमर रोग से बचने के लिए आप रोजाना एक अंडा खा सकते हैं।
egg nutrition (Image Source: ChatGPT)
Disclaimer: अल्जाइमर बुजुर्गों में ज्यादा होने वाली एक समस्या है। इसमें याद्दाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कमजोर होने लगती है। इस डिसऑर्डर से बचने के लिए अंडे का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, thehealthsite.com इसका दावा नहीं करता है।
65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग सबसे ज्यादा अल्जाइमर से पीड़ित हैं।
अल्जाइमर रोग में न्यूरॉन्स (ब्रेन सेल्स) को प्रभावित होते हैं।
बातें भूल जाना, चीजों को रखकर भूल जाना, निर्णय लेने में कठिनाई होना आदि अल्जाइमर रोग के लक्षण हो सकते हैं।
अल्जाइमर का कोई इलाज नहीं है। कुछ दवाइयों और उपचार की मदद से अल्जाइमर के लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.