hamburger icon
A
Read in English

प्रोटीन के लिए जमकर अंडा खाने से पहले हो जाएं सावधान! इसका सफेद हिस्सा कर सकता है आपको बीमार

Egg White Yolk Side Effects :  अंडे की सफेद जर्दी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई तरह की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 21, 2023 12:39 PM IST

Egg White Yolk Side Effects : अंडा हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसका सफेद और पीला, दोनों ही हिस्सा प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। अंडे की जर्दी में कई तरह पोषक तत्व जैसे - फैट सोल्यूबल विटामिन, फैट, फैटी एसिड होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन डी, विटामिन बी6, विटामिन बी12, आयरन, कॉपर और जिंक जैसे कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडे की सफेद जर्दी में आधे से ज्यादा प्रोटीन होता है, इसके साथ ही इसमें विटामिन बी12 भी मौजूद होता है। साथ ही जर्दी की तुलना में फैट की मात्रा काफी ज्यादा कम पाई जाती है। इसलिए अधिकतर लोग जर्दी के बजाय अंडे का सफेद हिस्सा खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अंडे की सफेद जर्दी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते अंडे की सफेद जर्दी ज्यादा खाने से क्या होता है?

अंडे का सफेद हिस्सा खाने के नुकसान

एलर्जी की परेशानी होने का खतरा

अंडे का सफेद हिस्सा अधिक मात्रा में खाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। खासतौर पर इसकी वजह से बच्चों को काफी ज्यादा परेशानी होने की संभावना होती है। अगर आप अपने बच्चों को काफी ज्यादा अंडे का सफेद हिस्सा देते हैं, तो इसके कारण उन्हें रैशेज, सूजन, आंखों में खुजली, नाक बहना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को अंडे की सफेद जर्दी खाने के बाद ब्लड प्रेशर में गिरावट की परेशानी देखी गई है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है।

हो सकती है फूड पॉइजनिंग

अंडे का सफेद हिस्सा खाने की वजह से आपको फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। दरअसल, अंडे के सफेद हिस्से (egg white) का सेवन अधिक करने की वजह से पेट में साल्मोनेला बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है, जिसकी वजह से फूड पॉइजनिंग हो सकता है। हालांकि, अंडे को जब आप उबालकर खाते हैं, तो इससे सल्मोनेला नष्ट हो सकते हैं। इसलिए अंडे को अच्छे से उबालकर खाएं।

बायोटिन का अवशोषण करता है कम 

कच्चे अंडे का सफेद हिस्सा बायोटिन के अवशोषण की कमी कर सकता है। इसकी वजह से पानी में घुलनशील विटामिन बायोटिन के लिए अवशोषण की कमी ला सकता है, जो कई तरह से आपकी स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे स्किन और बालों की समस्या बढ़ सकती है।

किडनी की परेशानी

अंडे में मौजूद प्रोटीन आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में प्रोटीन आपके शरीर की कई परेशानियों को बढ़ा सकती है। अधिक मात्रा में प्रोटीन के कारण किडनी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कई तरह की परेशानी होने का खतरा रहता है।

अंडे की सफेद जर्दी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, कुछ स्थितियों में इससे नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप अंडे का सफेद हिस्सा अधिक खाते हैं, तो एक बार डॉक्टर की मदद जरूर लें।