
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Medically Verified By:
sugary colored drink
बच्चों की किडनी अभी पूरी तरह विकसित नहीं होती, इसलिए मार्केट में मिलने वाले रंग-बिरंगे ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, सोडा और पैकेज्ड फ्रूट जूस बच्चों के लिए अच्छे नहीं होते हैं और ये किडनी के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हो सकते हैं। इनमें अत्यधिक मात्रा में चीनी, फॉस्फोरिक एसिड, सोडियम और कृत्रिम रंग (फूड डाई) होते हैं, जो किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। ऐसे पेय पदार्थों का नियमित सेवन शरीर में पानी और खनिजों (मिनरल्स) का संतुलन बिगाड़ देता है। इससे बचपन में ही किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है और लंबे समय में किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। जानें मानें पीडियाट्रीशनपीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संजीव बगाई (पद्मश्री) ने इस बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।
जिस प्रकार एक व्यस्क व्यक्ति चीनी, नमक व अन्य तत्वों को प्रोसेस कर पाती है, उस तरीके से बच्चों की किडनी काम नहीं कर पाती है। ऐसे में यदि बच्चे लगातार अधिक चीनी या नमक वाले पेय पदार्थ पीते हैं तो उससे कुछ ही सप्ताह में किडनी की फिल्टर करने की क्षमता जिसे ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट (GFR) कहा जाता है वह प्रभावित हो सकता है। कई मामलों में स्थिति इतनी जल्दी खराब हो सकती है, कि एक्यूट किडनी इंजरी (AKI) भी विकसित हो सकता है। यहां तक कि सीरम क्रिएटिनिन में 0.1–0.2 mg/dL की वृद्धि होना भी किडनी को हो रहे शुरुआती नुकसान का संकेत हो सकती है।
छोटे बच्चों का शरीर विकसित हो रहा होता है और इसलिए उनकी किडनी भी ठीक से विकसित नहीं हो पाती है और काम करना सीख रही होती है। ऐसे में कुछ तत्व हैं, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं जैसे -
चीनी यानी शुगर स्वास्थ्य के लिए एक सीमित मात्रा में ही सही माना जाता है और अगर लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में चीनी खाई जा रही है, तो इसका यह स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है जैसे -
स्वास्थ्य से जुड़ी ये समस्याएं शरीर को कई अलग-अलग तरीके से प्रभावित करने लगते हैं, जिसमें किडनी पर ज्यादा प्रभाव पड़ना भी एक है।
कई रिसर्च बताती हैं कि चीनी का सेवन करना हमारी किडनी हेल्थ को भी प्रभावित करता है, क्योंकि अधिक चीनी खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। लगातार हाई ब्लड शुगर किडनी की सूक्ष्म रक्त वाहिकाओं (Glomeruli) को नुकसान पहुंचाती है। इससे किडनी के फिल्टर कमजोर हो जाते हैं और पेशाब में प्रोटीन आने लगता है, जिसे प्रोटीन्यूरिया (Proteinuria) कहा जाता है। यह किडनी खराब होने का शुरुआती संकेत है। डायबिटीज को किडनी खराब करने वाली बीमारी के रूप में भी जाना जाता है।
इसके अलावा चीनी का ज्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर का कारण भी बन सकता है क्योंकि इससे शरीर का वजन बढ़ता है जिसका सीधा संबंध हाई ब्लड प्रेशर से होता है। लगातार हाई ब्लड प्रेशर रहने से किडनी को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उसकी फिल्टर करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है। इसके अलावा चीनी यानी रिफाइंड शुगर शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाती है, जो किडनी को नुकसान पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज कर देती है।
चीनी आपके स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचाती है यह जानने के साथ-साथ यह पता होना भी जरूरी है कि हम चीनी का सेवन किन-किन चीजों में कर रहे हैं, क्योंकि चीनी केवल मिठाइयों में ही नहीं, बल्कि इन खाद्य पदार्थों में भी अधिक मात्रा में होती है -
अगर आप इनमें से किसी भी फूड का ज्यादा मात्रा में या लंबे समय से सेवन कर रहे हैं, तो इसका मतलब आपके शरीर में अभी भी रिफाइन्ड शुगर जा रहा है और आपको पता भी नहीं है।
जब किडनी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं, तो शरीर में उसके कुछ लक्षण देखे जा सकते हैं जिन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए -
अगर आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण दिख रहा है, तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और अपने अच्छे से अपने स्वास्थ्य की जांच करा लेनी चाहिए। डॉक्टर आपको ट्रीटमेंट के साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह भी देंगे, जिनका ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल चीनी का सेवन करने से किडनी और अन्य स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में बताना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।