hamburger icon
A
Read in English

1 महीने से लगातार हो रहा है व्‍हाइट डिस्‍चार्ज तो आजमाएं ये 2 देसी इलाज, अगले ही कम निकलेगा सफेद पानी

व्हाइट डिस्चार्ज का इलाज मौजूद है लेकिन अगर आप घरेलू नुस्खों या देसी इलाज से इसे सही करना चाहे तो उसका विकल्प भी मौजूद है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 25, 2022 5:29 PM IST

महिलाओं में व्‍हाइट डिस्‍चार्ज या सफेद पानी की समस्‍या होना बहुत आम बात है। वजाइना से सफेद पानी आना इतना कॉमन है कि कभी कभी ये प्रेगनेंसी के दौरान भी होता है। हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं। इस कंडीशन को मेडिकल भाषा में वजाइनल यीस्‍ट इंफेक्‍शन कहते हैं, जो वजाइना में मौजूद फंगस कैंडीडा एल्बीकैंस के बढ़ने के कारण होता है। दरअसल, कैंडीडा एल्बीकैंस एक ऐसा फंगस है जो वजाइना में ही रहता है लेकिन जब ये बढ़ने लगता है तो व्‍हाइट डिस्‍चार्ज के साथ जलन, दर्द, सूजन और खुजली की दिक्‍कत होने लगती है। कहा जाता है कि महिलाओं को किसी न किसी उम्र में सफेद पानी की समस्‍या का सामना करना ही पड़ता है। जब भी महिलाओं को वजाइना से सफेद पानी निकलने की दिक्‍कत हो तो उन्‍हें तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए।

कई बार ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। वैसे तो व्‍हाइट डिस्‍चार्ज का इलाज मौजूद है लेकिन अगर आप घरेलू नुस्‍खों या देसी इलाज से इसे सही करना चाहे तो उसका विकल्‍प भी मौजूद हैं। आज हम आपको व्‍हाइट डिस्‍चार्ज की समस्‍या से उभरने के लिए कुछ ऐसी प्रभावी नुस्‍खे बता रहे हैं जो बहुत जल्‍दी असर करते हैं। ये सभी नुस्‍खे आजमाए हुए हैं और महिलाओं को इनसे लाभ भी हुआ है। लेकिन इस बात का ध्‍यान रखें कि ये जरूरी नहीं है कि आपको भी इन नुस्‍खे से फायदा होगा ही होगा। इसलिए बेहतर होगा कि इन्‍हें आजमाने से पहले किसी एक्‍सपर्ट या डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।

आंवले का प्रयोग

आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जो कई बीमारियों से बचाता है। आंवले को अंग्रेजी में गूजबेरी कहते हैं और इसमें कई बीमारियां का समाधान छिपा है। आंवले में विटामिन सी समेत कई अन्‍य पोषक तत्‍व होते हैं जो इम्‍युनिटी को बूस्‍ट करने के साथ ही कई बीमारियों से भी बचाते हैं। सफेद पानी की समस्‍या से बचने के लिए भी आंवला बहुत फायदेमंद है। आप आंवले को कच्‍चा, पाउडर के रूप में, मुरब्‍बा या होममेड कैडीज खा सकते हैं। नियमित रूप से आंवला खाने से व्‍हाइट डिस्‍चार्ज की समस्‍या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

तुलसी के पत्‍ते चबाएं

तुलसी को आयुर्वेद में एक जबरदस्‍त जड़ी बूटी कहा गया है। आप तुलसी का सेवन किसी भी रूप से कर तमाम समस्‍याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको वजाइना से सफेद पानी आने की दिक्‍कत है तो नियमित रूप से तुलसी का सेवन करें। व्‍हाइट डिस्‍चार्ज से परेशान महिलाएं पानी के साथ तुलसी का पेस्‍ट बनाएं और इसमें कुछ मात्रा शहद की मिलाएं। दिन में दो बार इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा आप तुलसी के पत्‍तों को दूध के साथ भी ले सकते हैं।

चावल का मांड

यह एक ऐसा देसी इलाज जिसे अपनाकर कई महिलाओं ने सफेद पानी की समस्‍या से छुटकारा पाया है। अगर आपको करीब महीनेभर या उससे पहले से ही वजाइना से सफेद पानी निकलने की समस्‍या हो रही है तो नियमित रूप से राइस स्‍टार्च यानि कि चावल का मांडपीना शुरू कर दें। दिन में 1 बार एक ग्‍लास के अनुमान से चावल का मांड पीया जा सकता है।