
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 24, 2020 6:01 PM IST
बदलते मौसम का खतरनाक रोग है एक्जिमा, स्किन में खुजली और जलन जैसे दिखते हैं इसके लक्षण
आपने कभी न कभी अपनी स्किन में रेडनेस या लाल रंग के धब्बे जरूर देखे होंगे। कई लोग इन्हें स्किन एनर्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं तो कुछ लोग इसे एक बीमारी समझने लगते हैं। आपको बता दें कि इस स्थिति मेडिकल भाषा में एक्जिमा कहते हैं। यह रोग अक्सर बदलते मौसम में किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। अगर आप इन लाल धब्बों को छूते हैं या खुजलाते हैं तो ये शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकते हैं और कई अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
बता दें कि एक्जिमा सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। इससे ग्रसित व्यक्ति का कॉन्फीडेंस गड़बड़ाने लगता है और वह स्ट्रेस का शिकार भी हो सकता है। एक्जिमा आमतौर पर कोहनी, जांघ, घुटनों, पीठ, पेट, हाथ और कानों के आसपास होता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो ये गंभीर रूप भी ले सकता है। इसलिए आज हम आपको एक्जिमा को सही करने के लिए कुछ जबरदस्त घरेलू उपचार बता रहे हैं। तो आइए पहले जानते हैं एक्जिमा के लक्षण, कारण और फिर जानेंगे घरेलू उपचार।
स्किन का फटना और दर्द होना
लाल वाली जगह पर जलन होना
संक्रमण की जगह पर तेज खुजली होना
शरीर में सूखी त्वचा का पैच
त्वचा पर काले धब्बे बनना, आदि।
1.जलन पैदा करने वाले डिटर्जेंट, साबुन, शैंपू या तेल त्वचा की जलन और एक्जिमा का कारण बन सकते हैं
2. कच्चे मांस, खराब फल और सब्जियों को छूने के बाद बिना हाथ धोए शरीर को टच करने से भी एग्जिमा हो सकता है।
3. पालतू कुत्ते या जानवर को छूने से भी यह स्किन रोग हो सकता है।
4. कवक और बैक्टीरिया जैसे वायरस के संपर्क में आने से भी आप एक्जिमा का शिकार हो सकते हैं।
5. डेयरी उत्पाद, सोया उत्पाद, नट, अंडे और मीट का सेवन भी कई बार इस त्वचा संक्रमण का कारण बन जाता है।
6. महिलाओं में हार्मोनल पैटर्न में होने वाले बदलाव भी एक्जिमा का कारण बन सकते हैं।
7. तनाव भी एक्जिमा का कारण बन सकता है।
1. एलोवेरा एक्जिमा का इलाज करने में सफल माना जाता है। एलोवेरा में कई ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा संबंधी रोगों से छुटकारा दिलाते हैं। त्वचा पर एलोवेरा से मालिश करने से स्किन की ड्राईनेस दूर होती है। इसमें विटामिन ई होता है जो त्वचा को पोषण देता है और सूजन व रेडनेस को भी कम करता है। एलोवेरा के जैल को एक्जिमा प्रभावित जगह पर लगाने से ठंडक भी मिलती है।
2. एक्जिमा से प्रभावित अंग पर कच्चा दूध लगाने से भी राहत मिलती है। कच्चा दूध त्वचा से रेडनेस, सूजन और खुजली को कम करता है। बेहतर परिणाम के लिए ठंडे दूध का उपयोग करें।
3. नीम का तेल लगाने से भी एक्जिमा जल्दी सही होता है। दरअसल नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं। ये तत्व स्किन को एक्जिमा मुक्त करने के साथ ही मॉइश्चराइज भी करता है। इसे लगाने के लिए आपको एक चौथाई जैतून के तेल में करीब 12 बूंदे नीम के तेल की डालनी है। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स पर प्रभावित जगह पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए इस मिश्रण को आप दिन में 2 बार लगा सकते हैं।