Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Soaked almonds health benefits: जब भी कभी ड्राई फ्रूट्स के बारे में बात की जाती है, तो सबसे पहले बादाम का ही नाम आता है। अलग-अलग पोषक तत्वों से भरपूर बादाम का सेवन करने से शरीर की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन इसका सही तरीके से सेवन करना ही इससे मिलने वाले फायदे प्रदान करता है। बादाम को अलग-अलग तरीके से खाया जाता है, कुछ लोग इसे भूनकर और मसालेदार बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग पानी में भिगोकर जबकि कुछ लोग इसे बिना कुछ किए ऐसे ही खा लेते हैं। लेकिन इसे किस तरीके से खाने से ज्यादा फायदा होगा यह जानना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर बादाम को सही तरीके से खाया जाए तो यह शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है और इनमें से कुछ के बारे में हम बताने वाले हैं। लेकिन सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि बादाम को किस तरीके से खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
डाईटीशियन व हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बादाम को रातभर पानी में भिगोकर और सुबह उनका छिलका उतारकर सेवन करना ही सबसे बेस्ट तरीका है। भीगे हुए बादाम से छिलका आसानी से उतर जाता है, जो शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। साथ ही भीगने के बाद बादाम में मौजूद पोषक तत्व व एंटीऑक्सीडेंट्स आसानी से शरीर को मिल जाते हैं। भीगे हुए बादाम में मौजूद फाइबर और प्रभावी रूप से काम करने में सक्षम हो जाता है।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बादाम का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। बादाम में मौजूद विटामिन ई होता है, जिससे लाल रक्त कोशिकाओं में इस पोषक तत्व की मात्रा बढ़ जाती है और इसकी मदद से रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भीगे हुऐ बादाम काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
भीगे हुए बादाम आपके दिल के लिए एक हेल्दी डाइट हो सकते हैं। बादाम को भिगोकर खाने से कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ये तीनों चीजें आपके हार्ट के लिए नुकसानदायक होती हैं और इन्हें कंट्रोल करके हार्ट को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
भीगे हुए बादाम का सेवन करने से आंखें भी सुरक्षित रहती हैं। आंखों में विटामिन ई पाया जाता है, जो अस्थिर अणुओं को रोकता है, क्योंकि ये अणु आंख के अंदर स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। नियमित रूप से भीगे बादाम खाने से आंख की हेल्दी सेल्स डैमेज होने से बच जाती हैं और जिससे आंख स्वस्थ रहती है।
स्किन की हेल्थ और नॉर्मल पिगमेंट दोनों के लिए ही बादाम को काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना 6 से 8 भीगे हुए बादाम खाने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही भीगे बादाम खाने से त्वचा की पिगमेंट से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होने लगती हैं।
बादाम में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बादाम में मौजूद एल-कार्निटाइन और राइबोफ्लेविन आपकी दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ बना सकता है। दिमाग को सामान्य रूप से काम करने के लिए फेनिलएलनिन नामक एक खास केमिकल की जरूरत पड़ती है और बादाम में यह केमिकल पाया जाता है।