Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कम खा रहे हैं फिर भी बढ़ रहा है वजन? खानपान नहीं यह बीमारी है वजह; डॉक्टर ने बताया क्या करें

कम खाने के बावजूद वजन बढ़ना केवल खानपान से जुड़ी समस्या नहीं है। यह आमतौर पर थायरॉइड ग्रंथि (Kya Thyroid Ke karan wajan Badh Sakta hai) की धीमी कार्यप्रणाली, हार्मोनल असंतुलन, तनाव के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं इस विषय पर डॉक्टर से।

कम खा रहे हैं फिर भी बढ़ रहा है वजन? खानपान नहीं यह बीमारी है वजह; डॉक्टर ने बताया क्या करें
VerifiedMedically Reviewed By: Dr Rashmi RasiDatta

Written by Ashu Kumar Das |Updated : February 23, 2026 5:17 PM IST

मैं तो रोज दिन में 2 रोटी, रात में 1 रोटी खासकर ही सो जाती है। न तो फ्राईडे चीजें खाती हूं और न ही मेरी चाय और कॉफी ज्यादा है। पर पता नहीं क्यों दिन -प्रतिदिन मेरा वजन बढ़ता ही जा रहा है। समझ नहीं आ रहा है आखिरकार ऐसा क्या करूं?

क्या आपने कभी वजन मापने वाली मशीन पर चढ़कर यही सोचा है- कि मैं तो ज्यादा खाती भी नहीं हूं, लेकिन मेरा वजन लगातार क्यों बढ़ता जा रहा है? कम खाने के बावजूद वजन बढ़ने की स्थिति कई लोगों के लिए भ्रम, निराशा और हल्की चिंता का कारण बन जाती है। डॉ. रश्मि राशीदत्ता के अनुसार, कम खाने के बावजूद वजन बढ़ने के समस्या थायरॉइड से जुड़ी होती है। यदि आप भी कम खाने के बावजूद वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके पीछे थायरॉइड एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है।

थायरॉइड क्या है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपी रिसर्च के अनुसार, थायरॉइड एक छोटी तितली के आकार की ग्रंथि है जो गर्दन के सामने स्थित होती है। आकार में छोटी होने के बावजूद यह शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य करती है। थायरॉइड ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को नियंत्रित करती है। आसान भाषा में कहें तो हमारा शरीर खाने को एनर्जी में कितनी तेजी से तब्दील करेगा यह थायरॉइड ग्रंथि के काम पर निर्भर करता है। जब थायरॉइड सही काम करता है, शरीर ऊर्जा संतुलन बनाए रखता है। लेकिन जब थायरॉइड हार्मोन कम या ज्यादा बनने लगते हैं, तो वजन में बदलाव शुरू हो सकता है।

कम खाने के बावजूद वजन क्यों बढ़ता है?

डॉक्टर के अनुसार, वजन बढ़ने से जुड़ी सबसे सामान्य थायरॉइड समस्या हाइपोथायरॉइडिज्म (Hypothyroidism) है। इसका अर्थ है कि थायरॉइड ग्रंथि कम सक्रिय हो गई है। यह स्थिति अक्सर हाशिमोटो थायरॉयडाइटिस नामक ऑटोइम्यून बीमारी के कारण होती है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपनी ही थायरॉइड ग्रंथि पर हमला करने लगती है।इसके कारण थायरॉइड हार्मोन का स्तर घट जाता है। शरीर के कैलोरी जलाने की क्षमता कम हो जाती है। जिससे वजन कम खाने के बावजूद भी बढ़ने लगता है।

Also Read

More News

थायरॉइड से जुड़ा वजन बढ़ना सामान्यतः बहुत अधिक नहीं होता। थायरॉइड के कारण औसतन 2 से 5 किलो तक वजन बढ़ सकता है।

[caption id="attachment_1300519" align="alignnone" width="1200"]thyroid signsहाइपोथायरॉइडिज्म के सामान्य लक्षण[/caption]

  1. यदि आपका वजन बिना कारण बढ़ रहा है, तो निम्न लक्षणों पर ध्यान दें:
  2. अत्यधिक थकान
  3. ठंड अधिक लगना
  4. त्वचा का सूखना
  5. बालों का झड़ना
  6. कब्ज की समस्या
  7. अवसाद या मूड खराब रहना

किसी भी कारण से अगर आपके शरीर में यह लक्षण 2 सप्ताह से ज्यादा समय तक बनें रहते हैं, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें और इलाज करवाएं।

कम खाने के बावजूद वजन बढ़ने की समस्या में कब डॉक्टर से मिलें

  1. बिना कारण वजन बढ़ना
  2. लगातार थकान
  3. बाल झड़ना
  4. ठंड असहन होना
  5. अक्सर मूड में बदलाव आना

अगर आपको इस तरह की परेशानी लगातार हो रही है, तो यह थायरॉइड हार्मोन के असंतुलन का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें और थायरॉइड टेस्ट करवाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।