... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 11, 2018 2:06 PM IST
Close your lips, use your tongue to move the food in your mouth, chew 32 times and swallow it only if you feel that the texture of the food is now broken.
क्या आप खाना धीरे-धीरे खाते हैं, अगर नहीं तो सावधान हो जाइए। एक स्टडी के मुताबिक, बिना चबाए तेजी से खाने वालों का वजन चबाकर धीरे-धीरे खाने वालों की अपेक्षा तेजी से बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, भर पेट एक बार खाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा और कई बार में खाना चाहिए। इसके लिए रिसर्चर्स ने 30 से 69 की उम्र के बीच करीब 1122 पुरुषों और 2165 महिलाओं के खाने की आदत और बॉडी मास इंडेक्स पर एक स्टडी की। इसमें आधे पुरुषों और महिलाओं को तेजी से भरपेट खाना खाते रहने के लिए कहा गया। बाद में पाया गया कि इनका वजन शेष लोगों की अपेक्षा तेजी से बढ़ गया। आइए जानते हैं कि चबाकर खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं...
वजन घटाए
भोजन चबा कर खाने से पेट में रसायन का स्राव होता है, जिससे खाना अच्छी तरह से हजम हो जाता है। जल्दी-जल्दी भूख भी नहीं लगती और वजन भी नियंत्रण में रहता है।
सकारात्मक प्रभाव
चबाकर खाने से उसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
सिर पर लगी छोटी सी चोट को भी न करें नजरअंदाज, जानें कितने तरह की होती हैं सिर की चोट
डाइजेशन रखे सही
बहुत देर तक खाने को चबाने की प्रक्रिया के दौरान मुंह में लार बनती है, जो खाने को मुलायम बनाकर तोड़ने में मदद करती है और कार्बोहाइड्रेट व फैट्स को अलग-अलग करती है। इससे पाचन में आसानी होती है।
कैविटी से बचाव
भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाने से दांतों के बीच खाने के कण नहीं फंसते हैं। इससे सांसों की दुर्गंध व कैविटी से भी बचाव होता है।
नहीं पनपते बैक्टीरिया
खाना अच्छी तरह चबाकर खाने से मुंह के मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। देर तक खाने से मुंह में बनने वाली लार बैक्टीरिया खत्म कर देती है जिससे शरीर बैक्टीरियल संक्रमण से दूर रहता है।
ऐसे खाएं खाना
खाने को एक साथ ना खाकर बल्कि उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके खाना चाहिए।
खाद्य पदार्थों को तब तक चबाएं जब तक कि वह आपके मुंह में पूरी तरह से घुल ना जाए, भले ही वह सूखा या गीला पदार्थ ही क्यों ना हो।
खाने को कभी भी तुरंत ना निगलें।
खाने को निगलने के बाद कुछ देर रुकें और तब दूसरा कौर।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.