शुगर लेवल बढ़ता-घटता रहता है? खाएं मछली और देखें कमाल, ब्लड शुगर के साथ मिलेंगे ये फायदे

डायबिटीज में लोगों को अपनी डाइट का ख्याल रखना होता है और ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि मछली खाना सही है या गलत तो आइए जानते हैं सही जवाब।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 28, 2021 8:01 AM IST

डायबिटीज मौजूदा वक्त की एक ऐसी परेशानी है, जिससे करीब हर तीसरा व्यक्ति परेशान है। इस समस्या में मरीज को अपने खान-पान को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। डायबिटीज में मरीज का ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है, जो शरीर के दूसरे अंगों को प्रभावित कर सकता है। इन अंगों में शामिल है किडनी, आंखें और आपका दिल। डायबिटीज में लोगों को अपनी डाइट का ख्याल रखना होता है और ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि मछली खाना सही है या गलत। आइए जानते हैं क्या वाकई में डायबिटिक लोगों के लिए फायदेमंद है मछली।

मछली में होते हैं ये पोषक तत्व

डायबिटीज के मरीजों के लिए मछली का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड, प्रोटीन, और विटामिन डी जैसे ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। मछली के सेवन से न सिर्फ डायबिटीज बल्कि अन्य समस्याओं से भी बचाव होता है।

मछली से प्राप्त होने वाले फायदे

1-मिलता है ​विटामिन डी

एक शोध के मुताबिक, सैल्मन और हेरिंग जैसी मछलियों के सेवन से डायबिटीज रोगियों को फायदा मिलता है। ये दोनों फिश विटामिन डी का उत्कृष्ट स्त्रोत है, जिसका सेवन विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इतना ही नहीं इन दोनों मछलियों का सेवन इंसुलिन रेजिस्टेंस को बेहतर बनाता है।

​2-पाएं ओमेगा 3 फैटी एसिड

मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है। मछली साइटोकिन्स लेवल को कम करता है, जो डायबिटीज का शुरुआती कारक है।

3-शरीर को मिलता है ​विटामिन बी 12

एक शोध के मुताबिक, डायबिटिक में विटामिन बी 12 का लेवल कम पाया जाता है। फिश के अंदर विटामिन बी -12 की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शुगर कंट्रोल में मदद करती है।

​4-लो कैलोरी फूड है मछली

तिलपिया, कॉड, फ्लाउंडर और सोल जैसी फिश ब्लड शुगर कंट्रोल करती है। साथ ही इन मछलियों में बेहद कम कैलोरी होती है और प्रोटीन की मात्रा हाई होती है। इनके सेवन से आपको डायबिटीज जैसी बीमारी से सुरक्षा मिलती है। यह शरीर में ग्लूकोज के कार्य को बढ़ाती है और मोटापे से बचाने में मदद करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.