
... Read More
खाली पेट तुलसी खाने के भी होते हैं कुछ सेहत लाभ... © Shutterstock.
क्या आप जानते हैं, सुबह में खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने से सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद होता है? सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से प्रतिरक्षा शक्ति में वृद्धि, तनाव कम होना, पाचन स्वास्थ्य, मधुमेह नियंत्रित होना और हृदय स्वस्थ्य रहता है। आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी छोटी से लेकर कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है।
खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के फायदे
डायबिटीज में है लाभदायक
तुलसी एक आयुर्वेदिक दवा है। तुलसी के पत्तों में आवश्यक तेल जैसे यूजेनॉल (Eugenol), कैरोफिलीन (Caryophyllene) और मिथाइल यूजेनॉल (Methyl Eugenol) आदि होते हैं। ये घटक अग्नाशयी बीटा कोशिकाओं के कामकाज को सुधारने में मदद करते हैं, जो इंसुलिन प्रबंधन में सहायक होते हैं। शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ने से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। यदि आप भी मधुमेह के रोगी हैं तो नियमित रूप से सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रेगनेंसी में खाएं तुलसी, होंगे ये 6 चमत्कारी फायदे
दिल रहे फिट
दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन सुबह में करें। ये यूजेनॉल से भरपूर होते हैं। इनकी मौजूदगी शरीर के रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती है। ऐसे में सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से दिल को स्वस्थ्य रख सकते हैं।
सामान्य सर्दी का उपचार करने के लिए तुलसी के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। © Shutterstock.
सर्दी छू भी नहीं पाएगी
सर्दी और जुकाम होना कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है, लेकिन एक बार यह हो जाती है, तो किसी भी काम को करने की इच्छा नहीं होती। यदि आप सर्दी को बेअसर करना चाहते हैं, तो तुलसी के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। तुलसी के पत्तों में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
वरदान है तुलसी, रोज करेंगे इस्तेमाल तो सेहत को होंगे ये 8 फायदे
कैंसर से बचाए
जो लोग कैंसर के खतरे से बचना चाहते हैं, उन्हें नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। तुलसी के पत्तों में एंटी-कार्सिनोजेनिक (anti-carcinogenic) और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है। ये घटक रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ्य रखने, रक्तचाप को नियंत्रित करने और स्तन कैंसर के विकास को रोकने में मदद करते हैं। इस तरह से कैंसर के लक्षणों को कम करने के लिए तुलसी के पत्ते खाली पेट खाना लाभदायक होता है।
फेफड़े रहें स्वस्थ
स्वस्थ फेफड़े होंगे, तो आपका शरीर भी स्वस्थ होगा। फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए आप सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। तुलसी के पत्ते फेफड़ों के संक्रमण को ठीक करने में मदद करते हैं।