
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
इन 3 ड्राई फ्रूट्स का सेवन है डायबिटीज़ में फायदेमंद
डायबिटीज़ ( Eating dry fruits in diabetes) एक ऐसी स्थिति है जिसमें, किसी भी प्रकार के फूड्स ( Eating dry fruits in diabetes) को बहुत अधिक मात्रा में नहीं खाया जा सकता है। क्योंकि, डायबिटिक्स जिन भी चीज़ों का सेवन करते हैं, उनसे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसीलिए, संभलकर और सीमित मात्रा में किसी भी चीज़ का सेवन करना ही डायबिटीज़ मैनेजमेंट का सही तरीका है।
हाई ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखने का एक अच्छा तरीका है ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना। जैसा कि, इंटेक लिमिट का ध्यान रखना ज़रूरी है। इसीलिए, डायबिटीज़ में अगर इन ड्राई फ्रूट्स को एक निश्चित मात्रा में खाया जाए तो ब्लड में ग्लूकोज़ में मात्रा को नियंत्रित करना आसान हो जाता है। ( Eating dry fruits in diabetes)
वॉलनट या अखरोट को हाई ब्लड शुगर लेवल वाले लोगों के लिए सबसे अच्छा ड्राई फ्रूट कहा जाता है। क्योंकि, कुछ स्टडीज़ के मुताबिक अखरोट के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज़ की संभावना कम होती है। इनके, सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना आसान होता है। यही नहीं, अखरोट में मिलने वाले फैटी एसिड्स अल्फा-लाइपोइक एसिड शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करता है। जैसा कि, वेट लॉस भी डायबिटीज़ मैनेजमेंट के लिए ज़रूरी है। अखरोट खाने से इस लिहाज से भी फायदा होता है। क्योंकि, अखरोट वजन घटाने में मदद करते हैं।
फाइबर का बेहतरीन स्रोत है पिस्ता । जो, अच्छे मेटाबॉलिज़्म, बेहतर डायजेशन और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में भी मदद करता है। इससे, डायटरी प्रोटीन भी प्राप्त होता है। तो, हेल्दी फैट्स का भी भंडार हैं पिस्ते। इसीलिए , इनके सेवन की सलाह डायबिटिक्स को अक्सर दी जाती है। ( Eating dry fruits in diabetes)
ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए बादाम का सेवन भी अच्छा माना जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज़ में बादाम खाने से दिल को बीमारियों से बचाना आसान होता है। दरअसल, बादाम में फाइबर अधिक होता है। जो, डायेजशन से जुड़ी समस्याओं को कम करते हुए ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करता है। इसी तरह बादाम ओवर इटिंग की आदत को भी काबू में करने में मदद करते हैं। जिससे, अनहेल्दी और हाई-कैलोरी फूड खाने से भी डायबिटिक्स बच पाते हैं।
Health Tip for Diabetics: डायबिटीज़ है तो समय पर सोएं, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल