... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 27, 2020 9:55 AM IST
हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। पालक और ब्रोकली के भी कई फायदे हैं।
Broccoli and Heart : पत्तागोभी, ब्रोकली और ब्रसल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियों को क्या आप खाने से परहेज करते हैं? अगर हां, तो शायद आप अनजाने में दिल की बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। हाल ही में हुए रिसर्च के अनुसार, ये सभी सब्जियां ब्लड धमनियों और वाहिकाओं की बीमारियों के खतरे को कम करने में हमारी मदद करती हैं। रक्त धमनियों में रुकावट पैदा होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी (Broccoli and Heart ) अधिक बढ़ जाता है।
ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित रिसर्च में खुलासा हुआ है कि हरे पत्तेदार सब्जियां जैसे-ब्रोकली, ब्रसल्स स्प्राउट और पत्तागोभी जैसी सब्जियों का ना सेवन करने से बुजुर्गों में रक्त वाहिकाओं की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। अगर आप इन सब्जियों का सेवन करते हैं, तो इस बीमारी का जोखिम कम होगा। ईसीयू स्कूल ऑफ मेडिसिन और द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अध्ययनकर्ताओं ने अपने रिसर्च में 684 बुजुर्ग महिलाओं को (Broccoli and Heart ) शामिल किया।
रिसर्चर्स ने देखा कि जिन बुजुर्ग महिलाओं ने अधिक हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन किया, उनकी महाधमनी में कैल्शियम के जमा होने का खतरा कम पाया गया। यह रक्त वाहिकाओं में होने वाली बीमारियों का पहला संकेत होता है। रक्त वाहिकाओं में होने वाली बीमारियां नसों और धमनियों को प्रभावित करती हैं। नसों और धमनियों में कैल्शियम का जमाव होने से ब्लड सर्कुलेशन में बाधा आती है, जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर लाउरेन ब्लेकेनहोर्स्ट ने कहा, "हरी पत्तेदर सब्जियों के बारे में जानना काफी मुश्किल था। इस अध्ययन में इनकर काफी जोर डाला गया है। हमारे पूर्व शोधों में हमने पाया कि जिन लोगों ने हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन किया उनमें दिल संबंधी बीमारियों और घटनाएं जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम पाया गया। हमारे शोध से हरी पत्तेदार सब्जियों के फायदों के बारे में पता चलता है। बुजुर्गावस्था में ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से धमनियां स्वस्थ रहती हैं और इससे दिल भी स्वस्थ रहता है।"
रिसर्च के मुताबिक, हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे-स्प्राउट्स, ब्रोकली और पत्तागोभी में विटामिन के भरपूर रूप से पाया जाता है। विटामिन-के की मदद से रक्त वाहिकाओं में कैल्शियम का जमाव नहीं होता है, जो आर्ट अटैक के खतरे को कम करती है।
अपने अध्ययन के बारे में डॉक्टर ब्लेकेनहॉर्स्ट ने कहा इस अध्ययन में जिन महिलाओं ने रोजाना 45 ग्राम से अधिक सब्जियों का सेवन किया (जैसे एक कप उबली हुई ब्रोकली या एक कप पत्ता गोभी) उनके रक्त वाहिकाओं में कैल्शियम का जमाव 46 प्रतिशत कम थी। इनकी तुलना में रोजाना सब्जी नहीं खाने वाले लोगों से की गई। ब्लेकेनहॉर्स्ट ने कहा, "स्वस्थ शरीरके लिए सिर्फ ब्रोकली, स्प्राउट और पत्तागोभी का ही सेवन नहीं करना चाहिए बल्कि सभी प्रकार की मौसमी सब्जियां खानी चाहिए।"
शिशुओं के सिर की त्वचा और बालों को स्वस्थ, घना बनाने के लिए फॉलों करें विशेषज्ञों के सुझाए ये टिप्स