
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Biscuit for Blood Sugar : अधिकांश भारतीय अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ दो बिस्कुट लेना पसंद करते हैं। हमारे दिमाग में बचपन से ही यह बात बैठ गई है कि खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है, इसलिए चाय के साथ कुछ बिस्किट का होना जरूरी है। ऐसे में कई लोग चाय के साथ बिल्किट जरूर खाते हैं। दिन भर में जब भी हम चाय या कॉफी की चुस्कियां लेते हैं, तो बिस्किट एक ऐसा साथी बन जाता है जिसे हम शायद ही कभी मिस करते हैं। क्या कभी आपने ऐसे में सोचा है कि आप एक दिन में इस तरह कितना बिस्किट खा रहे हैं? साथ ही बिस्किट के साथ चाय का सेवन करना सही है?
बिस्किट में काफी ज्यादा कैलोरी होती है। साथ ही इसमें हाइड्रोजनीकृत फैट की भी उच्च मात्रा होती है। औसतन एक सादे बिस्किट में लगभग 40 कैलोरी होती है। हालांकि, क्रीम से भरी या ताजा बेक्ड किस्मों के बिस्किट में 100 से 150 कैलोरी होती है। ज्यादातर बिस्किट रिफाइंड आटे से बनाए जाते हैं, जिसे आमतौर पर मैदा के रूप में जाना जाता है। मैदा हमारे शरीर में जल्दी से अवशोषित हो जाता है और इंसुलिन प्रतिरोध और वजन बढ़ाने में योगदान कर सकता है।
इसके अलावा, बिस्किट को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए अक्सर इसमें इमल्सीफायर्स, प्रिजर्वेटिव्स और कलरिंग एजेंट्स जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, आमतौर पर बिस्किट में नमक और चीनी की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने से कई तरह की समस्याएं जैसे - सूजन और वजन का बढ़ना जैसी परेशानी हो सकता है।
इसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या अधिक वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आप शुगर-फ्री बिस्किट का भी सेवन अधिक मात्रा में न करें, क्योंकि इनमें अक्सर आर्टिफिशियल स्वीटनर्स जैसे एस्पार्टेम और सुक्रालोज होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकते हैं और आंत के माइक्रोबायोम को बाधित कर सकते हैं। इसके अलावा चाय या कॉफी में मीठे बिस्किट डालकर खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
कुछ कंपनिया बिस्किट को लेकर यह दावा करती हैं कि यह साबुत अनाज, दलिया और हाई फाइबर युक्त चीजों से तैयार किया गया है, लेकिन असल में इस तरह के बिस्किट में भी हेल्दी पोषक तत्व 5 से 10 प्रतिशत तक नहीं होते हैं। ऐसे में कभी भी भ्रामक प्रचार को देखकर इसे खाने की हैविट न बनाएं।
चाय के साथ बिस्किट का सेवन करना कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। ध्यान रखें कि अगर आपको अपने शरीर में किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से समय पर अपना चेकअप जरूर कराएं।