दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं लाल रंग के फल-सब्जियां

अगर रोगों से दूर रहना है, तो इन लाल चीजों को जरूर खाएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 4, 2017 1:00 PM IST

लाल रंग के कई फल और सब्जियां हैं जैसे टमाटर, तरबूज, मूली, अंगूर, पपीता और गाजर आदि। लाल रंग के फल औए सब्जियों में लाइकोपीन नामक कैरोटीनॉयड पाया जाता है जो कि एक फाइटोन्यूट्रीन्ट और एंटीऑक्सिडेंट है जिसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। इस तत्व से शरीर में दर्द को कम करने, कैंसर को रोकने, दृष्टि की रक्षा करना और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं इस शक्तिशाली तत्व से दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। यही कारण है कि डॉक्टर लाइकोपीन से भरपूर चीजें खाने की सलाह देते हैं।

आजकल के लाइफस्टाइल में कार्डियोवास्कुलर डिजीज रोग आम है। विकसित देशों में हार्ट डिजीज मानव मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक हैं। इस समस्या से राहत पाने का आसान तरीका खाने में लाइकोपीन का सेवन बढ़ाना है। यह तत्व दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए कई तरीकों से काम करता है।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन दोनों दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। अनुसंधान ने दिखाया है कि लाइकोपीन का सेवन ब्लड फ्लो में काफी सुधार कर सकता है और इन्फ्लेमेशन को कम कर सकता है। यह धूम्रपान करने वालों, डायबिटीज के रोगियों, हेमोडायलिसिस रोगियों और एक्यूट मायोकार्डिअल रोगियों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को भी कम करता है, इस प्रकार मेटाबोलिक सिंड्रोम से पीड़ित लोगों में मृत्यु दर के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, यह कोरोनरी हार्ट डिजीज से भी बचाता है, धमनियों में ब्लॉकेज को रोकता है और कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन के ऑक्सीकरण को रोकता है जिससे नसों में पट्टिका के गठन को रोकता है। यह मनुष्यों में हृदय रोगों की प्रगति को रोकता है।

इसलिए दिल को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचने के लिए आपको भरपूर मात्रा में लाल रंग के ताजा फल और सब्जियां खानी चाहिए। कुछ चीजों जैसे टमाटर का कच्चा खाने की बजाय पकाने या ऑलिव ऑयल के साथ इसकी लाइकोपीन सामग्री अधिक जैविक हो जाता है। इस तरह आपकी बॉडी दिल के लिए स्वस्थ तत्वों को ज्यादा अवशोषित कर पाता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- 1. Han, G. M., Meza, J. L., Soliman, G. A., Islam, K. M., & Watanabe-Galloway, S. (2016). Higher levels of serum lycopene are associated with reduced mortality in individuals with metabolic syndrome. Nutrition research, 36(5), 402-407.

2.Rissanen, T., Voutilainen, S., Nyyssönen, K., & Salonen, J. T. (2002). Lycopene, atherosclerosis, and coronary heart disease. Experimental Biology and Medicine, 227(10), 900-907.

3.Müller, L., Caris-Veyrat, C., Lowe, G., & Böhm, V. (2016). Lycopene and its antioxidant role in the prevention of cardiovascular diseases—a critical review. Critical reviews in food science and nutrition, 56(11), 1868-1879.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source