
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 3, 2018 6:34 PM IST
डेट से पहले पीरियड्स चाहती हैं तो इस तरह खाएं कच्चा पपीता
सुबह पेट ना साफ होना पूरे दिन आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। सुस्ती, पेट की तकलीफें और सिरदर्द जैसी समस्याएं कॉस्टिपेशन या कब्ज़ के साथ-साथ चलती हैं, और इनकी वजह से आपके लिए नॉर्मल दिनचर्या मुश्किल बन जाती है। क्या आपको भी कब्ज़ की शिकायत है और इससे राहत पाने की कोशिश में आप बहुत से नुस्खे आजमा चुके हैं? कई तरह के उपचार करने के बावजूद अगर आप कब्ज़ के परेशानी से राहत नहीं मिल रही है तो आप कच्चा पपीता खा सकते हैं।
कच्चा पपीता फाइबर और पानी से भरपूर होता है जो शरीर के वेस्ट प्रॉडक्ट्स को शरीर से बाहर निकालने में कोलोन की मदद करता करता है। कई लोगों के लिए यह एक कारगर तरीका साबित हुआ है यह क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन के साथ-साथ अपच और हार्टबर्न जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। अपनी नियमित डायट में पपीता शामिल करें। यह आपका डायजेशन में भी सुधार करता है।
पपीते में डाइजेस्टिव एंजाइम्स होते हैं। पपीते में नैचुरल डाइजेस्टिव एंजाइम पेपाइन मिलता है जो भोजन को जल्दी पचाने के साथ-साथ पेट से वेस्ट प्रॉडक्ट को बाहर निकालने में मदद करता है। ये कोलोन में फंसे अधपचे प्रोटीन को जमा नहीं होने देता है। कच्चे पपीते के इसी गुण की वजह से उसमें से पेपाइन को निकालकर सप्लीमेंट बनाने में मदद ली जाती है।
पपीते में फाइबर की मात्रा भी काफी होती है जो कब्ज़ से लड़ने और कोलोन कैंसर को रोकने में मदद करता है। जिन लोगों को क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन के कारण गैस्ट्रो इंस्टेटाइनल इंफेक्शन हो जाता है तो उसे कच्चा पपीता खाने की सलाह दी जाती है।
चित्रस्रोत:Shutterstock.