दिल को सेहतमंद रखने के लिए खाएं vitamin C से भरपूर चीज़ें !

विटामिन सी के सेवन से वैसा ही प्रभाव पड़ता है जैसा कि चलने या वॉक जैसी कसरत से होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 4, 2017 2:35 PM IST

आप जैसा खाते हैं वैसे ही बन जाते हैं। तो आपका आहार जितना हेल्दी, आप उतने ही तंदरुस्त और आपका ह्रदय सक्रिय रहेगा। आपने भी सुना ही होगा कि हमारे भोजन की आदतों का असर हमारे दिल की सेहत पर भी पड़ता है। सवाल यह है कि आपको क्या खाना चाहिए? ओमेगा-3 से समृद्ध मछली और नट्स, सेम, पालक, दलिया और डार्क चॉकलेट जैसे खाद्य-पदार्थ आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसी तरह, स्वस्थ हृदय के लिए एक सक्रिय जीवन शैली या एक्टिव लाइफ स्टाइल का महत्व भी काफी अधिक है।

लेकिन दिल की सेहत को सुधारने में विटामिन सी (vitamin C) की सही भूमिका आम तौर पर सामने नहीं आती है और ऐसा माना जाता है कि यह दिल को काम करने में मदद करता है। लेकिन, स्टडीज से पता चलता है कि जिनके शरीर में विटामिन सी की कमी होती है, उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा होता है।

विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो कि संतरा (नारंगी या ऑरेंज), अमरूद, स्ट्रॉबेरी, नींबू, आंवला, कीवी (kiwi) और अनानास जैसे फलों में और केल(kale) और ब्रोक्ली (broccoli) जैसे सब्जियों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पानी में घुलनशील विटामिन सी ज्यादातर स्तनधारियों में प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होते हैं लेकिन मानव, गोरिल्ला, गिनी सूअर और चमगादड़ या फ्रूट बैट्स (fruit bats)  में ऐसा नहीं होता। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने आहार में इस जीवन-रक्षक विटामिन को शामिल करें। शायद यही वह वजह है जिसके चलते हम मनुष्यों के शरीर में अक्सर विटामिन सी की कमी हो जाती है, क्योंकि हम अपने भोजन से पर्याप्त विटामिन सी प्राप्त नहीं कर पाते।

इसके विभिन्न कार्यों में से शरीर की मरम्मत, चंगा करने, छोटी-मोटी खरोंचों को ठीक करना और लोहे को अवशोषित करने में मदद आदि शामिल हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि, इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री-रैडिकल्स का कम करने में मदद करते हैं जो स्ट्रोक जैसी दिल की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। यह विविध गुण दिल की सेहत में योगदान करती हैं। विटामिन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल में ऑक्सीडेटिव परिवर्तन को रोकता है जिसे एथारोस्क्लेरोसिस(atherosclerosis) का कारण माना जाता है।

कोलोराडो विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन में, बोल्डर ने निष्कर्ष निकाला कि एक विटामिन सी युक्त आहार से रक्त वाहिकाओं के दैनिक कार्यों में सुधार होता है। विटामिन सी के सेवन से एंडोलेटिन-1 (endothelin-1) पर वैसा ही प्रभाव पड़ता है जैसा कि चलने या वॉक जैसी कसरत से होता है। यह एक प्रोटीन है जो रक्त वाहिकाओं को नियंत्रित करता है।.2

रोज़ाना आवश्यक मात्रा में विटामिन सी प्राप्त करने के लिए, आप रोज एक गिलास संतरे का रस पीएं और विटामिन सी वाले ताजे फल खाएं। अपने पीने के पानी में चूने का एक टुकड़ा मिलाएं या नींबू- संतरे जैसे किसी खट्टे फल के टुकड़े अपनी पानी की बोतल में डाल दें। यह छोटे-छोटे जतन आपके दिल को अधिक समय तक स्वस्थ रख सकती हैं।

Read this in English

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

संदर्भ- 

1.Böhm, F., & Pernow, J. (2007). The importance of endothelin-1 for vascular dysfunction in cardiovascular disease. Cardiovascular research, 76(1), 8-18.

2.Dow C et al, “Vitamin C Supplementation Reduces ET-1 System Activity in Overweight and Obese Adults”,14th International Conference on Endothelin: Physiology, Pathophysiology and Therapeutics. Press release of the American Physiological Society, 4th September 2015

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source