... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
लहसुन सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाली ऐसी चीज़ है, जिसे हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ मसाले के साथ खाने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम न हो कि लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसे खाने के अनेक स्वास्थ्य लाभ भी हैं। लहसुन में एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है, जो बहुत से रोगों से बचाने में सहायक होता है। सर्दियों के मौसम में लहसुन खाने से कोल्ड, फ्लू, अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस (bronchitis) और तपेदिक (tuberculosis) जैसी गंभीर सांस की समस्याओं से बचा जा सकता है। पढ़ें- लहसुन से ठीक करें पैर के नाखूनों का फंगस
सांस की समस्याओं से ऐसे निजात दिलाता है लहसुन
क्रॉनिक रेस्पीरेटरी डिज़ीज (chronic respiratory diseases) से निपटने के लिए लहसुन प्रभावी ढंग से हर्बल उपचार के रूप में काम करता है। इस चमत्कारी मसाले में मौजूद सक्रिय तत्व न केवल बैक्टीरिया (bacteria) और कवक (fungi) के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, बल्कि विभिन्न पैरासाइट्रस (parasites), यीस्ट (yeast) और वायरल इंफेक्शन (viral infections) से भी बचाते हैं। इसमें मौजूद एलीसिन (Allicin) नामक एंटीऑक्सीडेंट तत्व से गले के संक्रमण के इलाज में और ऊपरी श्वसन तंत्र में संक्रमण की गंभीरता को कम करने में मदद मिलती है।
फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम करने में सहायक
अध्ययनों के अनुसार हफ्ते में दो बार लहसुन खाने से फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। लहसुन से रेस्पीरेटरी कन्जेस्शन (respiratory congestion) के कारण होने वाली ऊतक सूजन को कम करने में मदद मिलती है। क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस के इलाज के लिए इसे सबसे प्रभावी चीज माना जाता है।
लहसुन का ऐसे करें उपयोग
चित्र स्रोत - Shutterstock