... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 27, 2017 1:33 PM IST
डायबिटीज एक गंभीर समस्या है और भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल रखने, वेट मैनेज और समग्र स्वास्थ्य के लिए खाने-पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपको ब्रोकली के क्रोमियम सामग्री की वजह से इसे अपनी डायट में जरूर शामिल करना चाहिए। जिंक और मैग्नीशियम की तरह, क्रोमियम ट्रस मिनरल है जो शरीर के लिए जरूर है, जो मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट्स, फैट और प्रोटीन के पोषक तत्वों के मेटाबोलिज्म में मदद करने और इंसुलिन में सुधार करता है। आपकी प्रत्येक कोशिका में ग्लूकोज लाकर क्रोमियम आपके शरीर को अपनी ऊर्जा का उपयोग करने में मदद करता है। चूंकि यह शरीर में स्वाभाविक रूप से उत्पादित नहीं होता है, इसलिए इसे डायट के जरिए लेना चाहिए।
क्रोमियम से भरपूर डायट लेने से डायबिटीज के मरीजों को इसलिए लाभ होता है क्योंकि मिनरल बॉडी में ग्लूकोज टोलरेंस में सुधार करते हैं और ब्लड ग्लूकोज लेवल में भी सुधर करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार भी क्रोमियम और टाइप 2 डायबिटीज के बीच कुछ संबंध है। अध्ययन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ितों के शरीर में सामान्य लोगों कि तुलना में कम क्रोमियम होता है। वास्तव में डायबिटीज के मरीजों को क्रोमियम सप्लीमेंट देने से उनके ब्लड शुगर में कमी देखी गई थी।
क्रोमियम आपको खाने की कई चीजों से मिल सकता है या आप सप्लीमेंट और गोलियों के जरिए भी इसे ले सकते हैं। लेकिन इसे लेने के बेहतर तरीका खाने की चीजें हैं। इसका सबसे बेहतर स्रोत ब्रोकली है। आप इसे सलाद, सब्जी आदि बनाकर खा सकते हैं। ब्रोकली के अलावा, आप क्रोमियम से भरपूर एनी चीजें जैसे अनाज, जौ, जई, हरी बीन्स, सलाद, टमाटर और काली मिर्च भी अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- Havel, P. J. (2004). A scientific review: the role of chromium in insulin resistance. Diabetes Educator, 30(3 SUPPL.), 1-14.