ब्लूबेरीज खाएं, दांत और मसूड़े रहेंगे हरदम स्वस्थ

ब्लूबेरी और क्रेनबेरी पॉलिफिनॉल्स से भरपूर होते हैं, जो बायॉऐक्टिव मॉलिक्यूल्स के रूप में बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसकी वजह ने दांत खराब नहीं होते और प्लेक और मसूड़ों से संबंधित बीमारियों से भी निजात मिलती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 13, 2019 4:21 PM IST

अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत मजबूत और हेल्दी बने रहें तो आज से ही अपने डायट में क्रेनबेरी और ब्लूबेरी शामिल कर लीजिए। दरअसल, एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि क्रेनबेरी और ब्लूबेरी में मौजूद पोषक तत्व दांतों को कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया से बचाते हैं और उन्हें खराब होने से भी रोकते हैं।

ब्लूबेरी और क्रेनबेरी पॉलिफिनॉल्स से भरपूर होते हैं, जो बायॉऐक्टिव मॉलिक्यूल्स के रूप में बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसकी वजह ने दांत खराब नहीं होते और प्लेक और मसूड़ों से संबंधित बीमारियों से भी निजात मिलती है। यह स्टडी यूरोपियन जर्नल ऑफ ओरल साइंसेज में प्रकाशित की गई है, जिसमें सामने आया कि रोजाना मुट्ठीभर ब्लैकबेरी और क्रेनबेरी खाने से दांतों की सेहत बरकरार रखी जा सकती है।

चाहते हैं मेटाबॉलिज्म बढ़ाना, तो डायट में शामिल करें ये चीजें

इन डार्क कलर की बेरीज में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं और पानी व फाइबर के अलावा अन्य पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में प्रदान करते हैं। हालांकि, इनमें नैचरल शुगर का भी हाई डोज हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.