Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Tips for preventing sports injuries : खेल के दौरान चोट लगना काफी आम बात है। लेकिन जल्द से जल्द रिकवरी के लिए डॉक्टर की मदद, फिज़िकल थेरेपी और जीवनशैली में सुधार करने की काफी जरूरत होती है। इस स्थिति में ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट मरीज को जल्दी ठीक करने और दोबारा चोट लगने की संभावना को कम करने के लिए व्यक्तिगत इलाज पर जोर दिया करते हैं। विशेषज्ञों द्वारा दवाईयों से लेकर नियंत्रित गतिविधि तक अनेक दृष्टिकोणों का पालन किया जाता है, ताकि मरीज जल्दी ठीक होकर लंबे समय तक चलने-फिरने में समर्थ हो जाए। आइए पुणे में स्थित मणिपाल हॉस्पिटल के कंसल्टैंट-ऑर्थोपेडिक डॉ. श्रीकांत मदेकट्टू से जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-
खेल के दौरान लगने वाली चोट से जल्दी रिकवरी के लिए आपको आराम करने की जरूरत होती है। वहीं, साथ-साथ कुछ हल्के-फुल्के एक्सरसाइज करें। डॉक्टर का कहना है कि इस दौरान आराम बहुत जरूरी होता है है क्योंकि आराम करने से टिश्यू जल्दी ठीक होते हैं, उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। हालांकि, लंबे समय तक एक्टिविटी न करने से मांसपेशियों में अकड़न या एट्रोफी हो सकती है। इसलिए मांसपेशियों में लचीलापन बनाए रखने के लिए हल्की और विशेषज्ञ की निगरानी में एक्टिविटी भी जरूरी है, जोजो हर मरीज की स्थिति के अनुरूप अनुकूलित होती हैं।
जल्दी ठीक होने के लिए जितना जल्दी हो सके, एक योग्य फिज़ियोथेरेपिस्ट की मदद लें। शरीर को और ज्यादा डैमेज पहुंचाए बिना फिर से गतिविधि शुरू करने के लिए थेरेपिस्ट कुछ व्यायाम और प्रक्रियाएं निर्धारित करते हैं, जिनसे मांसपेशियों में दोबारा से ताकत, संतुलन और जोड़ों की गतिशीलता स्थापित होती है।
चोट लगने के बाद हैवी एक्विटी नहीं करना चाहिए, लेकिन आपको धीरे-धीरे सुधार लाने के लिए हल्दी-फुल्की एक्टिविटी जरूरी होती है। इसलिए ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट का कहना है जल्दी रिकवरी के लिए खेल से जुड़ी ट्रेनिंग लेना शुरू कर दें, ताकि एकाएक आपके शरीर पर जोर न करें। वहीं, इससे आपको रिकवरी होने में भी मदद मिल सकती है।
अगर आप जल्दी रिकवरी चाहते हैं, तो खानपान पर जरूर ध्यान दें। डॉक्टर का कहना है कि संतुलित आहार से टिश्यू के पुनर्निर्माण में मददगार साबित हो सकता है। मुख्य रूप से एंटी-इन्फ्लेमेटरी फूड जैसे - हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और फैटी फिश इत्यादि का सेवन करें। इससे सूजन और बेचैनी को कम किया जा सकता है। वहीं, मांसपेशियों की मजबूती के लिए हाई प्रोटीन वाला आहार अपने डाइट में जोड़ें। शरीर के ठीक होने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए डॉक्टर विटामिन और मिनरल्स, जैसे कैल्सियम, जिंक, और विटामिन सी दिया करते हैं।
खेल के दौरान चोट लगने पर ठीक होने की प्रक्रिया में मानसिक दृढ़ता का बहुत महत्व है। यह चोट के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए आपको मानसिक रूप से मजबूत होने की बहुत ही जरूरत होती है।
चोट लगने के बाद फिर से स्वस्थ होने और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन बनाए रखने के लिए शुरू में आराम से लेकर गहन फिज़िकल थेरेपी और मानसिक शक्ति तक हर चरण एक मजबूत आधार का निर्माण करता है।