Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज के समय में खाने पीने की हर चीज में मिलावट होने लगी है फिर चाहे वो मसाले हो या फिर मिठाईयां। इसलिए सबसे ज़रूरी है कि आपको इस चीज की जानकारी होनी चाहिए कि इनकी शुद्धता की जांच कैसे करें। आप बाज़ार से ये सोच कर हरी सब्जियां लाते हैं कि इन्हें खाने से आपको फायदा मिलेगा लेकिन अगर सब्जियों में मिलावट की गयी है या उनको और चमकदार दिखाने के लिए उन पर केमिकल लगाया गया है तो ऐसी सब्जियों को खाकर आपकी तबियत और बिगड़ सकती है।
इसलिए कभी भी सब्जियां खरीदने से पहले उसकी क्वालिटी ज़रूर चेक करें। आप घर पर ही आसानी से सब्जियों की क्वालिटी चेक कर सकते हैं। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
हरी मिर्च और हरी सब्जियां : इन हरी सब्जियों पर मैलाकाइट ग्रीन (malachite green) नामक केमिकल से स्प्रे किया जाता है जिससे ये देखने में बहुत चमकदार नज़र आती हैं। इसके अलावा कुछ लोग हरी सब्जियों को मैलाकाइट ग्रीन के लिक्विड मिश्रण में डुबो देते हैं जिससे ये और ज्यादा हरी दिखने लगती हैं। यह केमिकल कैंसर फैलाने वाली कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करता है।
कैसे करें जांच : पैराफिन में भिगोई हुई एक कॉटन का कपड़ा लें और इससे सब्जियों के ऊपरी हिस्से को रगड़ें। अगर सब्जी का हरा रंग कपड़े पर लग रहा है तो समझ लें कि सब्जी के साथ छेडछाड़ की गयी है। अगर कपड़े पर बिल्कुल भी रंग नहीं लगता है तो समझ लें कि सब्जी पूरी तरह नेचुरल है।
हरी मटर: अधिकतर जगहों पर हरी मटर पर कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से वे देखने में और ज्यादा चमकदार और हरी नजर आती हैं।
कैसे करें जांच : हरी मटर में हुई मिलावट को चेक करने के लिए 2-4 मटर लें और एक बीकर में डालें और इसे पानी से भर दें। इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर उसके बाद पानी की जांच करें। अगर पानी का रंग बदल हुआ नज़र आये तो समझ लें कि मटर के साथ मिलावट हुई है और अगर पानी के रंग में जरा भी बदलाव नहीं हुआ है तो इसका मतलब है कि मटर पूरी तरह नेचुरल है।
(उत्तर प्रदेश के फ़ूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के निर्देशों के अनुसार)
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock