
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
World Oral Health day : मुंह हमारे शरीर का मुख्य अंग होता है। इसकी साफ-सफाई का हमें विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप ओरल हेल्थ का बेहतर तरीके से ध्यान नहीं रखते हैं, तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में ओरल कैंसर भी शामिल है। जी हां, गाजियाबाद की डेंटिस्ट डॉक्टर स्मिथा सिंह का कहना है कि मुंह की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। खासतौर पर जब भी आप कुछ खाते हैं तो इसके बाद अच्छी तरह से कुल्ला जरूर करें। ओरल कैंसर की बात की जाए, तो आज के समय में कई लोग इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसका कारण आधुनिक समय में लोगों द्वारा काफी ज्यादा तंबाकू, धूम्रपान जैसी चीजों का सेवन किया जा रहा है। इस तरह की चीजें ओरल कैंसर का कारण बन सकती हैं। ओरल कैंसर की स्थिति में मुंह के अंदर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों ( Oral Cancer Signs ) के बारे में-
किसी भी तरह के लक्षण को पहचानने का तरीका यह है कि सबसे पहले आपको अपने शरीर में होने वाले असामान्य बदलाव की ओर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपको शरीर में असामान्य बदलाव नजर आ रहे हैं, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।
नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के अनुसार, मुंह के कैंसर की स्थिति में मुंह के आसपास के अंगों में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। इन बदलावों पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
खासतौर पर जब मुंह का कैंसर होता है, तो ट्यूमर जीभ की सरफेस, होंठ या फिर मसूड़ों, गालों के अंदर दिखाई देने लगता है। कई बार इस छोटी सी गांठ को पहचानना काफी आसान हो जाता है। ऐसे में ओरल कैंसर का इलाज काफी आसान हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ अन्य लक्षणों के बारे में-
ओरल कैंसर की स्थिति में मरीज को मुंह में बार-बार दर्दनाक छाले होते हैं। यह छाले कई बार सप्ताहभर रहते हैं। इस स्थिति में मरीज को का ज्यादा दर्द झेलना पड़ता है। वहीं, खाना-पीना भी दुभर हो जाता है। ऐसे में मरीज को तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।
ओरल कैंसर होने पर मरीजों को मुंह के अंदर या फिर गर्दन के आसपास गांठ नजर आता है। यह गांठ दर्दरहित भी हो सकता है। अगर आपको मुंह के आसपास गांठ नजर आ रहा है, तो इस परेशानी को नजरअंदाज करने से बचें। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
दांतों का ढीला होना भी ओरल कैंसर की स्थिति को बयां कर सकता है। कई बार लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे जाकर गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए आपको इस परेशानी को नजरअंदाज करने से बचने की जरूरत होती है।
ओरल कैंसर होने पर मुंह के अंदर कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। इन बदलावों में होंठ या जीभ का सुन्न पड़ना भी शामिल है। हालांकि, कभी-कभी इस तरह की स्थिति अधिक ठंडा या फिर गर्म खाने की वजह से हो सकती है। ऐसे में आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपके जीभ बार-बार सुन्न पड़ रहे हैं, तो इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।
ओरल कैंसर होने पर मरीजों के मुंह के अंदर या फिर जीभ के सरफेस पर सफेद या फिर लाल धब्बे भी नजर आते हैं। साथ ही मरीजों को इस स्थिति में बोलने के तरीके में भी बदलाव नजर आता है। अगर आपको मुंह के अंदर इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत अपना चेकअप कराएं।
ओरल कैंसर कि स्थिती में मुंह के आसपास कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। इन बदलावों पर ध्यान देकर आप समय पर ओरल कैंसर का इलाज करा सकते हैं, ताकि गंभीरता से बचाव किया जा सके।