
Also Read
Symptoms Of Liver Damage In Urine: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और एनर्जी को स्टोर करने में भी अहम भूमिका निभाता है। अगर लिवर सही ढंग से काम न करे, तो इसके कारण शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि आजकल लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लिवर की बीमारी को इग्नोर करने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यहां तक कि लिवर डैमेज भी हो सकता है। लिवर डैमेज होने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण पेशाब में भी देखे जा सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको पेशाब में नजर आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
पेशाब में झाग आना लिवर डैमेज की ओर इशारा कर सकता है। दरअसल, जब लिवर सही ढंग से काम नहीं करता है, तो पेशाब में प्रोटीन लीकेज होने लगता है। इसके कारण पेशाब में झाग आ सकता है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पेशाब के रंग में बदलाव होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अगर आपके पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा है, तो इसे इग्नोर न करें। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पता है, तो शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पेशाब का रंग बदल सकता है। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
पेशाब में बदबू आना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं, जिससे पेशाब में दुर्गंध आ सकती है। अगर आपके पेशाब से अचानक से अजीब बदबू आने लगी है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं। इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने से आगे चलकर स्थिति गंभीर हो सकती है।
पेशाब में बदलाव के अलावा भी लिवर डैमेज के कई लक्षण शरीर में दिखाई दे सकते हैं -
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।