बार-बार भूल जाते हैं कोई बात, तो ये आम नहीं बल्कि है गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

Early Warning Signs of Alzheimer Disease: बार-बार चीजों को भूलना कोई आम समस्या नहीं, ये अल्जाइमर का पहला लक्षण हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 26, 2025 2:45 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Rajesh Gupta

Early Warning Signs of Alzheimer Disease: क्या आप कोई चीज कहीं रखकर भूल जाते हैं? सुबह दोस्तों के साथ कोई बात होती है और शाम तक वो आपको याद नहीं रहती है? अगर इन सवालों का जवाब हां है, तो ये कोई आम समस्या नहीं है, बल्कि एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी का संकेत हो सकती है। ये न्यूरोलॉजिकल बीमारी है अल्जाइमर (Signs of Alzheimer)। अल्जाइमर एक प्रोग्रेसिव न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जो धीरे-धीरे याददाश्त, सोचने की क्षमता और व्यवहार को प्रभावित करती है। दुनियाभर में लाखों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती है इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना।

डॉ. राजेश गुप्ता मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज में न्यूरोलॉजी के डायरेक्टर के अनुसार, अगर अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज हो सकता है। आइए डॉ. राजेश गुप्ता से जानते हैं अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों के बारे में।

1. याददाश्त का कमजोर होना

अल्जाइमर का प्रमुख संकेत होता हालही में सीखी जानकारी या आवश्यक तारीखें व घटनाएं भूल जाना। सामान्य भूलने के मुकाबले, इस रोग में व्यक्ति एक ही सवाल बार-बार पूछ सकता है और चीजों को याद रखने के लिए दूसरों पर अत्यधिक निर्भर हो जाता है। डॉक्टर का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को बार-बार इस प्रकार की समस्या हो रही है, तो ये अल्जाइमर जैसी बीमारी का पहला लक्षण है।

2. प्लानिंग करने में परेशानी

अल्जाइमर के शुरुआती चरण में व्यक्ति को किसी भी चीज की प्लानिंग करने, आंकड़ों से जुड़े काम करने में परेशानी होती है। अगर आपको स्वयं में कुछ ऐसा नजर आ रहा है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

3. रोजमर्रा के कामों को करने में परेशानी

डॉक्टर के अनुसार, ऐसे काम जिन्हें हम रोज आसानी से कर लेते हैं, वे भी अल्जाइमर के शुरुआती स्टेज में चुनौती बन सकते हैं। जैसे ऑफिस से घर का रास्ता भूल जाना, घर के किराने की लिस्ट बनाना और खरीदारी में दिक्कत या फिर किसी पसंदीदा खेल के रुल्स याद न रख पाना। ये संकेत बताते हैं कि मस्तिष्क की कार्यक्षमता धीरे-धीरे प्रभावित हो रही है।

4. समय और स्थान को लेकर भ्रमित होना

अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों में समय, जगह और परिस्थिति को लेकर भ्रम होना शामिल है। डॉक्टर का कहना है कि अल्जाइमर के मरीजों को तारीख, मौसम, यहां तक कि खुद कहां हैं और वहां कैसे पहुंचे, यह भी भूलने की समस्या होती है। अक्सर ऐसा होता है कि अगर कोई घटना तुरंत न हो रही हो तो उसे समझने में कठिनाई महसूस होती है। यह स्थिति धीरे-धीरे व्यक्ति को मानसिक रूप से अस्थिर महसूस करा सकती है।

5. भाषा से जुड़ी परेशानी

अल्जाइमर में भाषा और बातचीत से जुड़े संकेत भी साफ दिखाई देते हैं। अल्जाइमर से जूझने वाले व्यक्ति अक्सर बातचीत के बीच में रुक जाते है और आगे क्या कहना है भूल जाते हैं। इतना ही नहीं, किसी चीज को किसी अन्य नाम से भी बुलाते है। अगर आपको लगातार भाषा में पकड़ से जुड़ी परेशानी हो रही है, ये अल्जाइमर का पहला संकेत हो सकता है।

अल्जाइमर के मरीज कब मिलें डॉक्टर से?

अगर आपको अपने किसी प्रियजन में या खुद में ऐसे कई लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत किसी न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। डॉक्टर के अनुसार, अल्जाइमर के शुरुआती का पता चल जाए, तो इससे बेहतर इलाज हो सकता है। समय पर इलाज होने पर बीमारी की रफ्तार धीमी की जा सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।