Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Symptoms Of Ovarian Cancer: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण महिलाओं में कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाला एक खतरनाक कैंसर है। ओवेरियन कैंसर तब होता है, जब ओवरी यानी अंडाशय में कोशिकाएं असामान्य रूप से विभाजित और बढ़ने लगती हैं। ये कोशिकाएं ट्यूमर का रूप ले लेती हैं, जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेता है। अगर समय पर इलाज शुरू न किया जाए, तो यह धीरे-धीरे शरीर के बाकी अंगों में भी फैल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाओं में ओवेरियन कैंसर की शुरुआत होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।। लेकिन अक्सर महिलाएं इन लक्षणों को सामान्य परेशानी समझ कर नजरअंदाज कर देती हैं। यही वजह है कि ओवेरियन कैंसर के अधिकतर मामले एडवांस स्टेज में जाकर पता चल पाते हैं। ऐसे में, समय पर इलाज न मिलने से रोगी की मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए महिलाओं को अपने शरीर में हो रहे बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे (World Cancer Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्व भर के लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना है। आइए, इस लेख में फोर्टिस कैंसर संस्थान, वसंत कुंज के मेडिकल ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ अमित भार्गव से जानते हैं ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से (Early Signs Of Ovarian Cancer In Hindi) -
पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन होना ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। यह दर्द लगातार हो सकता है या रुक-रुक कर हो सकता है। अगर आपको लगातार इस तरह की परेशानी बनी हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
बार-बार पेशाब आना भी ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को पेशाब के दौरान दर्द और जलन जैसी समस्याओं का अनुभव भी हो सकता है। हालांकि, बार-बार पेशाब आने के पीछे कुछ अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए।
ओवेरियन कैंसर के कारण पाचन प्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे भूख में कमी या खाने में कठिनाई जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर थोड़ा खाते ही आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है, तो इसे इग्नोर न करें। यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पेट में सूजन या ब्लोटिंग होना भी ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में महिलाओं को पेट के आसपास काफी ज्यादा भारीपन महसूस होता है। अगर आपको बिना किसी स्पष्ट कारण के पेट में सूजन महसूस हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।
ओवेरियन कैंसर होने पर मासिक धर्म में अनियमितता की परेशानी हो सकती है। अगर आपके पीरियड्स की डेट बदलती रहती है या पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द और हैवी ब्लीडिंग की समस्या होती है, तो इस तरह के संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।