Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी डैमेज होने से पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Symptoms Of Kindey Problem: किडनी खराब होने से पहले शरीर में कुछ संकेत दिखाई देते हैं। अगर इनकी पहचान कर ली जाए, तो इलाज में मदद मिल सकती है।

किडनी डैमेज होने से पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
KIDNEY DAMAGE

Written by priya mishra |Published : August 18, 2023 4:50 PM IST

Symptoms Of Kindey Problem: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकालने का काम करती है। अगर किडनी सही ढंग से काम करना बंद कर दे, तो शरीर के काम करने की क्षमता न के बराबर हो जाती है। इसकी वजह से कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। हालांकि, गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां इन दिनों लोगों में काफी आम हो गई हैं। किडनी खराब होने से पहले शरीर में कई संकेत और लक्षण नजर आते हैं। लेकिन अक्सर लोग इन लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं। ऐसे में, सही समय पर इलाज न मिलने के कारण व्यक्ति की जान भी जा सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं, जो किडनी की समस्या की ओर इशारा करते हैं -

किडनी खराब होने के लक्षण – Kidney Damage Symptoms In Hindi

कमजोरी और थकान

जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो खून में धीरे-धीरे टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को बहुत जल्दी थकान महसूस होने लगती है। साथ ही, थोड़ा सा काम करने पर ही कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं।

नींद न आना

नींद न आना भी किडनी की समस्या का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से खून को फिल्टर नहीं कर पाती है, तो इससे टॉक्सिंस शरीर से बाहर नहीं निकाल पाते हैं। इसकी वजह से रात को सोने में परेशानी और स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read

More News

रूखी और खुजलीदार त्वचा

त्वचा में खुजली और ड्राइनेस भी किडनी खराब होने का एक शुरुआती लक्षण हो सकता है। शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने की वजह से त्वचा ड्राई और खुरदरी होने लगती है। इसके आलावा, खुजली की समस्या भी होने लगती है।

बार-बार पेशाब आना

जल्दी-जल्दी या जरूरत से ज्यादा पेशाब आना किडनी की बीमारी के संकेत हो सकते हैं। किडनी के फिल्टर खराब होने की वजह से व्यक्ति को बार-बार पेशाब जाने की इच्छा महसूस होती है। इसके अलावा, पेशाब करने पर जलन होना या पेशाब में खून आना भी किडनी की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

शरीर में सूजन

किडनी शरीर से टॉक्सिंस और अतिरिक्त सोडियम को फिल्टर करने का काम करती है। जब किडनी ठीक तरह से कम करना बंद कर देती है, तो शरीर में टॉक्सिंस और सोडियम जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से पैर, पिंडलियों, टखनों और हाथों में सूजन आ सकती है। इस स्थिति को एडिमा कहते हैं। कई बार किडनी की समस्या होने पर चेहरे और आंखों के आसपास भी सूजन देखने को मिलती है

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

भूख न लगना

शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने के कारण भूख में कमी आ सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति का वजन घटाने लगता है। अगर आपको भूख कम लगने के साथ उल्टी या मतली जैसे लक्षण महसूस हों, तो ये किडनी में गड़बड़ी के संकेत हो सकते हैं।