Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोलन कैंसर होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Colon Cancer Symptoms: कोलन कैंसर होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

कोलन कैंसर होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Written by priya mishra |Published : November 7, 2024 4:20 PM IST

Early Signs Of Colon Cancer: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रिसर्च के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में युवाओं में कोलन कैंसर (Colon Cancer) का खतरा काफी बढ़ गया है। कोलन कैंसर को कोलोरेक्टल कैंसर भी कहा जाता है। यह कैंसर बड़ी आंत (कोलन) में होता है। कोलन कैंसर की शुरुआत आमतौर पर पॉलिप्स के रूप में होती है, जो बृहदान्त्र या मलाशय की आंतरिक परत पर कोशिकाओं का एक छोटा समूह होता है। पॉलीप्स आमतौर पर कैंसर नहीं होते हैं, लेकिन समय के साथ कोलन कैंसर में परिवर्तित हो सकते हैं। कोलन कैंसर होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे अत्याधिक नॉन-वेज और जंक फूड का सेवन, मोटापा, शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान और शराब का सेवन। कोलन कैंसर के शुरुआती स्टेज में कोई लक्षण नहीं होते हैं। जैसे-जैसे ट्यूमर बढ़ता है, कुछ लक्षण प्रकट हो सकते हैं। यही वजह है इसके अधिकतर मामले एडवांस्ड स्टेज में जाकर पता चल पाते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस बीमारी का इलाज संभव हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं -

मल में खून आना

मल में खून आना कोलन कैंसर का संकेत हो सकता है। यह लाल रक्त या गहरे, रुके हुए मल के रूप में दिखाई दे सकता है। यह आंत्र पथ या मलाशय में रक्तस्राव का संकेत दे सकता है। इस लक्षण को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

लगातार कब्ज रहना

कोलन कैंसर होने पर मल त्याग की आदतों में अचानक बदलाव हो सकता है। खासतौर पर, अगर आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या बनी हुई है, तो यह कोलन कैंसर का संकेत हो सकता है। दरअसल, बड़ी आंत में ट्यूमर से आंत ब्लॉक हो सकती है, जिसके कारण मल नहीं निकल पाता है। अगर आपको काफी दिनों से कब्ज बनी हुई है, तो इस लक्षण को नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए।

Also Read

More News

पेट में दर्द और ऐंठन

कोलन कैंसर होने पर पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। ये अन्य पाचन समस्याओं जैसे सूजन, गैस या बाउल हैबिट्स में बदलाव से जुड़ा हो सकता है। यह दर्द अस्पष्ट और लगातार हो सकता है। अगर आपको बार-बार इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच करवाएं।

अचानक वजन घटना

बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक तेजी से वजन घटना कोलन कैंसर का संकेत हो सकता है। दरअसल, शरीर में कैंसर कोशिकाएं मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे वजन घट सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को भूख में कमी या भोजन के प्रति अरुचि का भी अनुभव होता है। अगर बिना वजह आपका वजन आपका वजन कम हो रहा है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

अत्यधिक थकान और कमजोरी

अगर आपको हर वक्त थकान या कमजोरी महसूस होती है, तो यह कोलन कैंसर का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलन कैंसर में रक्तस्त्राव के कारण एनीमिया हो सकता है। इसके कारण अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।