Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Stroke Day 2023: ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, न करें नजरंदाज करने की भूल

Brain Stroke Symptoms: आजकल की खराब जीवनशैली के कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ गया है। जानें इसके शुरूआती लक्षण और बचाव के तरीके।

World Stroke Day 2023: ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, न करें नजरंदाज करने की भूल

Written by priya mishra |Updated : October 28, 2023 7:31 PM IST

Brain Stroke Symptoms In Hindi: ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है। यह मस्तिष्क के अंदर अचानक होने वाला एक अटैक है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब मस्तिष्क तक रक्त का संचार करने वाली धमनियों में ब्लॉकेज हो जाती है। ऐसे में, मस्तिष्क तक ऑक्सीजन और पोषण युक्त खून नहीं पहुंच पाता है, जिसकी वजह से मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है। ब्रेन स्ट्रोक के कारण मरीज को पैरालिसिस या अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में जान भी जा सकती है। इसलिए इसके लक्षणों को जानना काफी जरूरी है ताकि समय पर इलाज कराया जा सके। आज इस लेख में हम आपको ब्रेन स्ट्रोक के कुछ शुरुआती लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के 5 शुरुआती लक्षण - 5 Early Signs Of Brain Stroke

हाथों और पैरों में कमजोरी महसूस होना

अगर आपको हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस होती है, तो इसे हल्के में न लें। अगर शरीर का कोई अंग सुन्न होने लगता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अचानक से धुंधला दिखाई देना

अचानक से कम या धुंधला दिखाई देना भी ब्रेन स्ट्रोक का एक लक्षण हो सकता है।

Also Read

More News

बोलने में परेशानी होना

बोलने में दिक्कत होना या छूने पर त्वचा में एहसास कम होना भी स्ट्रोक के संकेत हैं। इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

सिर में तेज दर्द

कभी-कभार सिर में दर्द होना सामान्य है। लेकिन अगर आपको काफी तेज सिरदर्द की परेशानी होती है या चक्कर आता है, तो यह ब्रेन स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं। कई बार मरीज तेज सिरदर्द के बाद तुरंत बेहोश हो जाता है।

चलने-फिरने में दिक्कत होना

अगर आपको शरीर का संतुलन बनाए रखने में परेशानी आती है या चलने-फिरने में दिक्कत होती है, तो ये भी ब्रेन स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं।

ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के तरीके

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल में रखें।

शराब, धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें।

तनाव से दूर रहें।

अगर आपका वजन ज्यादा है, तो वजन कम करने का प्रयास करें।

कॉलेस्ट्रॉल कम करें।

सप्ताह में 5 दिन करीब 30 मिनट वर्कआउट जरूर करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पौष्टिक और बैलेंस्ड डाइट लें।