Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

यूरिक एसिड बढ़ने से पहले ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, पहचान कर ली तो टल जाएगी बीमारी

Uric acid early symptoms: यूरिक एसिड बढ़ने के बाद कुछ लक्षण शरीर में देखे जा सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी संकेत हैं बताते हैं कि आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने वाले है। इस लेख में जानें यूरिक एसिड बढ़ने के शुरूआती लक्षण क्या हैं।

यूरिक एसिड बढ़ने से पहले ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, पहचान कर ली तो टल जाएगी बीमारी

Written by Mukesh Sharma |Published : May 31, 2023 10:14 AM IST

How to know before uric acid high: यूरिक एसिड बढ़ना एक अत्यधिक गंभीर व दर्दनाक बीमारी है, जिससे जोड़ों में अत्यधिक तेज दर्द होता है। यूरिक एसिड के कारण दर्द होने के दो अलग-अलग कारण हो सकते हैं, इनमें एक है शरीर में यूरिक एसिड स्तर बढ़ना और दूसरा है किडनी द्वारा पर्याप्त मात्रा में यूरिक एसिड फिल्टर न कर पाना। इसके कारण जोड़ों के आसपास छोटे-छोटे नुकीले क्रिस्टल्स बनने लग जाते हैं, जिनके कारण जोड़ों में सूजन व लालिमा होने लग जाती है। यूरिक एसिड आमतौर पर शरीर के किसी भी जोड़ में विकसित हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में हाथ की उंगलियों के जोड़ों, कलाई और कोहनी आदि में होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होने वाले दर्द से पहले शरीर में कुछ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। इन लक्षणों की अगर समय रहते पहचान कर ली जाए तो यूरिक एसिड के लक्षणों को गंभीर होने से और यहां तक कि उसे ज्यादा बढ़ने से रोका जा सकता है।यूरिक एसिड बढ़ने के कारण दर्द होने से पहले निम्न शुरुआती लक्षण देखे जा सकते हैं -

शरीर को जोड़ गर्म होना

यूरिक एसिड बढ़ने के बाद जो नुकीले क्रिस्टल्स बनते हैं, वे जोड़ों के आसपास जमा होने लगते हैं। इससे जोड़ अंदर से प्रभावित हो जाते हैं और बाहर से उनकी स्किन को हाथ लगाने से वह गर्म महसूस होती है। साथ ही शरीर के जोड़ों को हाथ लगाने पर हल्का या तीव्र दर्द भी महसूस होता है, जिसे टेंडरनेस कहा जाता है।

सूजन व लालिमा होना

जोड़ों के भीतर बने हुए क्रिस्टल्स नुकीले होते है, जो अंदर की त्वचा को नुकसान पहुंचाने लग जाते हैं। अंदर की त्वचा में क्षति होने के कारण सूजन व लालिमा की दिक्कत होने लगती है। यदि आपकी कोहनी, उंगली या किसी भी जोड़ में अचानक से लालिमा होने लगी है, तो यह यूरिक एसिड का शुरुआती संकेत हो सकता है।

Also Read

More News

चलते समय पैर के अंगूठे में दर्द

पैर के अंगूठे की जड़ में दर्द होना भी यूरिक एसिड का शुरूआती संकेत हो सकता है। यह न सिर्फ यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत देता है, बल्कि यह यूरिक एसिड बढ़ने के कारण गाउट होने का संकेत भी देता है। यदि आपको चलते समय चुभन या अंगूठे की जड़ में दर्द महसूस होता है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पहले कोई एक जोड़ ही प्रभावित होना

यदि शरीर का कोई एक जोड़ प्रभावित हो रहा है और उसमें सूजन, लालिमा व दर्द की समस्या हो रही है, तो यह भी यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकता है। खासतौर पर कोहनी, कलाई या उंगली के किसी जोड़ में दर्द, सूजन व लालिमा होना यूरिक एसिड बढ़ने का शुरुआती संकेत हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जोड़ के ऊपर की त्वचा का रंग बदलना

यदि आपका यूरिक एसिड बढ़ गया है, तो इसके कारण जोड़ों में दर्द व लालिमा होने की शिकायत के साथ-साथ त्वचा का रंग भी बदलने लगता है। यूरिक एसिड बढ़ेन के कारण कई बार त्वचा का रंग हल्का लाल या बैंगनी हो जाता है। हालांकि, त्वचा का ऐसा रंग कई बार नील पड़ने के कारण भी हो जाता है, इसलिए डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।