Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सांस से जुड़े ये 5 लक्षण बताते हैं आपको हो सकता है लंग कैंसर, आज इग्नोर किया तो बाद में पड़ेगा पछताना

Lung cancer: सांस से जुड़े कुछ प्रकार के लक्षण हैं, जो शरीर के अंदर मौजूद कई बड़ी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं और इनमें से एक लंग कैंसर भी है। इस लेख में हम आपको उसी से जुड़े कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे।

सांस से जुड़े ये 5 लक्षण बताते हैं आपको हो सकता है लंग कैंसर, आज इग्नोर किया तो बाद में पड़ेगा पछताना

Written by Mukesh Sharma |Updated : June 27, 2024 9:01 AM IST

Breath related symptoms of lung cancer: कैंसर काफी बड़ी बीमारी है। जिसका नाम सुनते ही लोगों के कान खड़े हो जाते है। और शायद हम कह सकते है कि इस ही बीमारी से सबसे ज्यादा लोग घबराते भी हैं। कैंसर आपके शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है, लेकिन आज हम जिस कैंसर के बारे में बात करने जा रहे हैं वो है लंग कैंसर। यह कैंसर आपने लंग में होता है, जिससे आपको काफी परेशानी होती है। लेकिन आप इस कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचान सकते हैं और समय से इसका इलाज करवा सकते हैं। लंग कैंसर के लक्षण अक्सर शुरुआती चरणों में नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, लेकिन समय पर पहचानने से इसका इलाज संभव हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और अगर इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर जांच और इलाज से लंग कैंसर का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा सकता है। यहाँ इस आर्टिकल में सांस से जुड़े पांच लक्षण बताए गए हैं, जो लंग कैंसर के संकेत हो सकते हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1. लगातार खांसी (Consistent cough in lung cancer)

लंबे समय तक बनी रहने वाली खांसी, विशेषकर यदि यह समय के साथ बदतर हो रही हो तो यह लंग कैंसर का संकेत हो सकती है। हो सकता है कि आपको किसी और वजह से खांसी हो रही हो इसलिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। वही यदि खांसी तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है, तो यह लंग कैंसर का संकेत हो सकता है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।

2. खांसते समय खून आना (coughing up blood in lung cancer)

खांसना लंग कैंसर का एक प्रमुख लक्षण है। लेकिन यदि खांसते समय खून या खून मिश्रित बलगम आए तो यह लंग कैंसर होने का सबसे बड़ा सबूत हो सकता है। वहीं खून आना गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है इसलिए आपको इस स्थिति में तुरंत चिकित्सा परामर्श की आवश्यकता होती है।

Also Read

More News

3. सांस की तकलीफ (Difficulty in breathing in lung cancer)

अक्सर ही आपकी सांसे सीढ़ियां चढ़ते उतरते समय भूल जाती है या आपको सांस लेने में तकलीफ होती है लेकिन अगर आपको सामान्य गतिविधियों के दौरान भी सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलने की समस्या हो रही है तो इसे इग्नोर न करें। यह फेफड़ों में ट्यूमर के कारण हवा के मार्ग में रुकावट का संकेत हो सकता है।

4. सांस लेते समय सीने में दर्द (Chest pain while breathing in lung cancer)

लंग कैंसर में पीड़ित व्यक्ति को सीने में दर्द महसूस होता है , जो कि इसका एक सामान्य सा लक्षण है। यह आपको गहरी सांस लेने, खांसने या हंसने पर सीने में दर्द या बेचैनी के रूप में महसूस होता है। यह लंग कैंसर की ओर इशारा कर सकता है, खासकर यदि दर्द निरंतर और बढ़ता हुआ हो। इसलिए अगर आप यह दर्द लंबे समय से महसूस कर रहे है रोज तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. आवाज में परिवर्तन (Change in the voice in lung cancer)

लंग कैंसर में पीड़ित व्यक्ति की आवाज का भारी या कर्कश होना इसका संकेत देता है। यह संकेत हो सकता है कि ट्यूमर वोकल कॉर्ड्स या उनके आस-पास के नसों पर दबाव पढ़ने का हो सकता है इसलिए इसको इग्नोर न करते हुए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। अगर आपकी आवाज में लंबे समय से ये बदलाव महसूस हो रहा है, तो आपको देरी नहीं करनी चाहिए।