कमर की नस दबने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, इन हिस्सों में होता है तेज दर्द

Pinched Nerve in Lower Back Signs : कमर की नस दबने पर शरीर में कई तरह के संकेत दिखते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 4, 2024 10:30 AM IST

Symptoms of Pinched Nerve in Lower Back  : महिलाओं को कमर दर्द की शिकायत अक्सर बनी रहती है। यह परेशानी पीरियड्स, प्रेग्नेंसी जैसी स्थितियों की वजह हे सकती है। हालांकि, कमर दर्द की परेशानी महिलाओं और पुरुषों में से किसी को भी हो सकती है। कमर दर्द होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें कमर की नस दबना भी शामिल है। जी हां, कमर की नस दबने की वजह से भी आपको काफी असहनीय दर्द हो सकता है।

कमर की नस दबने (Pinched Nerve In Lower Back) के कारण ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगता है, जिसकी वजह से कमर के आसपास की मांसपेशियों में काफी दर्द होता है। कमर की नस दबने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप अपना इलाज समय पर शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं कमर की नस दबने के पीछे की क्या है वजह?

कमर की नस दबने पर दिखते हैं ये लक्षण - Symptoms of Pinched Nerve In Back

कमर की नस दबने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं, जो इस प्रकार हैं -

कमर में दर्द

कमर की नस दबने पर आपको काफी तेज दर्द हो सकता है। दरअसल, नस दबने के कारण ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है, जिसकी वजह से मांसपेशियों में अकड़न और गंभीर दर्द की शिकायत हो सकती है। इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर की मदद लेने की जरूरत होती है।

कमर में चुभन जैसा महसूस होना

कमर की नस दबने की स्थिति में कमर के आसपास आपको पिन चुभने जैसा महसूस हो सकता है। यह परेशानी कमर के अलावा अन्य हिस्सों में भी हो सकती है। अगर आपको ऐसी समस्याएं हो रही हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि स्थिति को गंभीर होने स रोका जा सके।

पैर सुन्न पड़ना

कमर की नस दबने की वजह से आपको कमर में दर्द और सुन्न महसूस हो सकता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन काफी कम होने की वजह से यह परेशानी पैरों में भी महसूस हो सकती है। अगर आपको कमर के साथ-साथ पैरों की स्किन में सुन्नपन महसूस हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें। ताकि डॉक्टर से समय पर इलाज हो सके।

टांगों में कमजोरी होना

कमर की नस दबने की स्थिति में आपको टांगों में काफी ज्यादा कमजोक हो सकती है। इस स्थिति में कमजोरी के साथ-साथ ऐंठन की परेशानी हो सकती है। अगर आपको इस तरह की समस्या हो रही है, तो फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें और अपना इलाज शुरू कराएं। ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके।

बैठने में परेशानी होना

कमर की नस दबने की वजह से आपको बैठने में दिक्कत हो सकती है। इस स्थिति में कई बार कमर से जुड़ी अन्य एक्टिविटी करने में भी परेशानी हो सकती है।

कमर की नस दबने पर शरीर में कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। स्थिति गंभीर न होने पर आप घरेलू उपायों की मदद से इसका इलाज करा सकते हैं। हालांकि, शुरू में एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ताकि स्थिति गंभीर न हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source